इस ‘काशी’ के ‘गौरव’ से ‘आशिर्वाद’, लेने जब पहुंचे यह ‘नेताजी’, छलकी ‘वेदना’ तो, कही बहुत बड़ी बात.!!

भदोही जनपद में वयोवृद्ध आचार्य पंं. आद्या प्रसाद त्रिपाठी (बटर शास्त्री) को मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा ‘संस्कृत पंडित सम्मान योजना’ के तहत सम्मान पुरस्कार की राशि प्राप्त हुई, जिसके बाद निरंतर शिष्यगणों, यजमानों सहित क्षेत्रवासी बधाईयाँ देनेे पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में शिक्षाविद् वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश दूबे ने हृदयतल शुभकामनायें देते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि आचार्य पं. आद्या प्रसाद त्रिपाठी (बटर शास्त्री) हमारे काशी-प्रयाग_मध्य (छोटी काशी) के गौरव हैं. आज मैं ‘संस्कृत पं. सम्मान योजना’ के तहत हुए चयन के फलस्वरूप उनके नीज निवासी अकोढ़ा के ‘शास्त्री भवन’ पर आया। वार्ता अवधि में ‘महराजजी’ ने संस्कृत को लेकर विशेषत: चर्चा की, जिसमें संस्कृत पाठशालाओं को अनुदान पर न लिए जाने व अनुदानित संस्कृत पाठशालाओं में नियुक्तिओं पर रोक लगाकर, छात्र संख्या के अनुपात में शिक्षको का पद सृजित न करके उत्तर प्रदेश सरकार ने संस्कृत जगत की जो घोर उपेक्षा की. इस वेदना को व्यक्त किया। आगे श्री दूबे ने कहा कि बतौर ‘प्रबंधक महासभा’ पदाधिकारी एवम् कांग्रेस नेता मैं उचित फोरम व अपने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक महराजजी की चिंता के निवारर्णाथ भरपूर प्रयास करूंगा। यहां तक आश्वासन दिया कि मौका मिला तो महराजजी के एवम् डा. सम्पूर्णानंद व पं. कमलापति त्रिपाठी के सपनों का संस्कृत जगत सजाऊंगा। इस दौरान अशोक कुमार तिवारी, पं. नारायण दत्त त्रिपाठी, बंबून गिरी, सभाजीत यादव, सुनील तिवारी, विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ सहित दर्जनों शुभेच्छू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading