Exclusive – यहां पड़ा छापा, फिर चमके नेता, जानिए क्यों टूट पड़े बचाने, ‘इक्सपायरी’ बेचने वाले व्यापारी को…

भदोही जनपद में जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं चरमॅरा रही हैं, वहीं इक्सपायरी माॅल बेचने वाले एक व्यापारी को बचाने स्थानीय नेता टूट पड़े. फिर भी छापेमारी करने वाले अधिकारी झांसे में नहीं आए।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के ऊंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रोही-अकोढ़ा में बुधवार को खाद्य विभाग की तरफ से बड़ी कार्यवाही की गई, जहां कार्यवाही करते हुए एक दुकान से ‘इक्सपायरी डेट’ की ‘चिप्स’ और ‘बिस्किट’ बरामद किया गया. अधिकारी द्वारा दावा किया जा रहा है कि दुकानदार के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही जारी है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार को सूचना मिली कि रोही-अकोढ़ा के एक दुकान पर इक्सपायरी डेट का चिप्स और बिस्किट बेचा जा रहा है, जिस सूचना पर उनके नेेतृत्व में पहुंची टीम ने दुकान से इक्सपायरी डेट का ‘बिस्किट और चिप्स’ बरामद किया, उसके बाद दुकानदार के खिलाफ सुसंगत कानूनी कार्यवाही करने पर अडिग हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में कही भी कोई दुकानदार इक्सपायरी डेट का सामान न बेचें, नही तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आमजन से भी अपील किया है कि यदि कही भी ऐसी चीजे जानकारी में आये तो शिकायत जरूर करें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी के तरफ से रोही-अकोढ़ा में की गई उपरोक्त कार्यवाही से आसपास के दुकानदार भी काफी चौकन्ने हो गये हैं। इसके साथ ही बुधवार को दिन से रातभर इस कार्यवाही की चर्चा होती रही। क्षेत्रीय लोग हैरतअंगेज कारनामा देखकर स्तब्ध रह गए कि कुछ स्थानीय नेताा उपरोक्त सामग्री बेचने वाले व्यापारी को बचाने पर तूले नजर आए, जबकि स्थानीय लोग बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए अब उस दुकान से सामान नहीं खरीदने की तैयारी में हैं और कुछ दुकानदार व अधिकांश क्षेत्रीय लोग थू-थू कर रहे हैं इक्सपायरी माॅल बेचने वाले की करतूत पर।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading