‘शोक’ में ‘असहनीय शोक’ – माँ की तेरहवीं के दिन, बेटे का हुआ यह हाल.!!

 गोपीगंज क्षेत्र के बैरी गांव में शुक्रवार को एक ऐसी घटना हुई जो चर्चा का विषय बनी हुई है। और परिवार पर एक के बाद एक दु:खों का पहाड़ टूट गया। कुछ लोग इस घटना को कर्मों का फल तो कुछ इसे भगवान की इच्छा मान रहे है।
 मालूम हो कि बैरी निवासी अध्यापक मनोज तिवारी के माता जी का निधन बीते 14 मार्च को हुआ था। और शुक्रवार को तेरहवीं का आयोजन किया था। जिसके लिए सारी तैयारियां जोरों पर चल रही थी। शुक्रवार की सुबह से ही परिचित और रिश्तेदार मनोज तिवारी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच रहे थे। तेरहवीं के लिए हलवाई भी भंडारा का ज्यादातर सामान बना चुके थे लेकिन इसी बीच दोपहर में मनोज तिवारी के बडे भाई विनोद तिवारी (52) की तबीयत खराब हो गई परिजन आनन फानन हास्पिटल ले गये लेकिन तब तक विनोद की मौत हो गई। विनोद के मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। तेरहवीं के आयोजन में सभी शामिल होने आये लोग भी इस घटना से अचम्भित हो गये। मां की तेरहवीं का कार्यक्रम स्थगित करके बेटे का अंतिम संस्कार बेरासपुर गंगा घाट पर हुआ। इस घटना को सुनकर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे है। विदित हो कि विनोद तिवारी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और ईलाज चल रहा था। शुक्रवार की अचानक मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पडा। लोगो को इस घटना का विश्वास ही नही हो रहा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading