4 वर्ष बेमिसाल – विधायक गिनाए विकास कार्य तो, मंडलायुक्त, डीएम-एसपी ने भी, कही यह बात…

योगी सरकार के सफलता पूर्ण 4 साल होने पर जनपद भदोही के औराई तहसील में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पूर्व मंत्री भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि योगी सरकार के वादों और इरादों के तहत सरकारी योजनाओं से क्षेत्र में कामों को पूरा किया गया और कहां की इस सरकार में दबंग माफिया बदमाश या तो जेल के अंदर हैं या तो प्रदेश के बाहर है….✍️
कार्यक्रम में मौजूद मंडलायुक्त योगेश्वर मिश्रा ने उनसे कहा कि हम सरकार की नीतियों को सही तरीके से और जनता जनार्दन के भरोसे से कार्य कर रहे हैं मंडलायुक्त किसी को भी यदि किसी तरह की कोई दिक्कत या परेशानी होती है, तो वह इसकी शिकायत हमसे या जिला स्तर के अधिकारियों से करें, वही कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक भदोही रामबदन सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि पुलिस आपके लिए सदैव हाजिर है. किसी भी तरह की कोई फरियाद हो तो हमसे या सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
अंतत: कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों महिलाएं और लाभार्थीयों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक महिलाओं का सम्मान-महिलाओं की रक्षा और बालिकाओं की पढ़ाई लिखाई से संबंधित तमाम योजनाओं को गिनाया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया और पौधारोपण किया गया. साथ ही साथ कार्यक्रम में सम्मिलित माताओं के साथ आए नवजात शिशुओ का अन्नप्राशन संस्कार किया गया. स्कूलों से आई छात्राओं ने सरकार के चार पूर्ण वर्ष की रंगोली बनाई जो आकर्षण का केंद्र रहा, जहां कार्यक्रम में कई लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading