४ महीनें से लापता एक मासूम को उसके परिजनों से मिलाने में भदोही जनपद पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है, जिसमें भदोही पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के विशेष प्रयास की सराहना की जा रही है।
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) प्रभारी निरीक्षक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक दिनांक 17.03.2021 को सीडब्ल्यूसी भुवनेश्वर उड़ीसा की मदद से करन कुमार उम्र करीब 12 वर्ष नाबालिक पुत्र जोगी प्रसाद निवासी सैदीपुर थाना रामपुर, जिला जौनपुर ,को उसके पिता जोगी प्रसाद से मिलाया गया। करन लगभग 4 माह पहले घर से लापता हो गया था, जिसे पुलिस अधीक्षक भदोही के अथक प्रयास के पश्चात सीडब्ल्यूसी भुनेश्वर की मदद व करुणालय संस्था भदोही के सहयोग से उड़ीसा से बालक को ले आकर उसके परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया।
उल्लेखनीय है कि नाबालिक करन कुमार उम्र करीब 12 वर्ष पुत्र जोगी प्रसाद निवासी सैदीपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर आज से लगभग 4 माह पूर्व अक्टूबर माह में अपने घर से रामपुर बाजार आया था, और वही से गायब हो गया था। परिजनों द्वारा नाबालिक बच्चे की काफी तलाश की गई परंतु पता न चलने के कारण नाबालिक करन कुमार के माता पिता मायूस हो गए थे। सीडब्ल्यूसी भुनेश्वर द्वारा पुलिस अधीक्षक भदोही से उक्त गायब लड़के के संबंध में सूचना दी गई । पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा अथक प्रयास करके लापता बालक करन कुमार को सीडब्ल्यूसी भुनेश्वर से प्राप्त कर दिनांक 17.03.2021 को करन कुमार के पिता जोगी प्रसाद को सुपुर्द किया गया। पिता को पाकर करन कुमार बहुत ही प्रसन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक भदोही मासूम लड़के को उसके माता-पिता से मिलवाने पर जनता द्वारा काफी प्रशंसा की जा रही है।