भदोही में प्रभारी मंत्री के साथ, युवा नेता का भी गर्मजोशी से स्वागत, फिर कह दी यह बात…

भदोही जनपद के औराई क्षेत्र में भवानीपुर गांव निवासी समाजसेवी ऋषि शुक्ला के निजी प्रतिष्ठान (कुबेर स्टेडियम बिल्डिंग मैटेरियल) जीटी रोड घोसियां पर प्रदेश सरकार के मत्स्य पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद का जोरदार स्वागत हुआ, जिनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष (ज्ञानपुर) डॉ अजय शुक्ला का भी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

               राज्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर तैयार रहें और आगामी चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की तैयारी में अभी से लग जाएं. इसी तरह साथ में उपस्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ अजय शुक्ला ने कहा कि पद से कोई बड़ा नेता नहीं बन सकता इसके लिए जमीनी अस्तर पर मजबुती से कार्य करना आवश्यक होता है। उन्होंने ने कहा कि पहले आपको बुथ, गली, मोहल्ले का नेता बनना होगा तभी संगठन के हित में कार्य कर सकेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी ऋषि शुक्ला, डा बिनोद शुक्ला, रोहन गुप्ता, आनन्द दूबे, अंकित पाठक, ब्रह्मानंद यादव, बजरंगी दूबे, आदि लोग मौजूद रहे।
Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading