औराई के उगापुर-सरोनी गांव में गिट्टी लदी ट्रक से गिट्टी उतारने के बाद ट्रक खाली होने पर एक मजदूर पास में लघुशंका के लिए गया, जहां जमीन पर निचे गिरने से करंट प्रवाहित विद्युत तार की चपेट में आ गया. लघुशंका के दौरान इस झटके से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
बताते चलें औराई थाना क्षेत्र के बबलू की उम्र महज 38 वर्ष थी, जोकि औराई में लेबर का कार्य करके अपना जीवकोपार्जन करता था। लगभग 2:30 बजे ट्रक पर लदी गिट्टी को उगापुर-सरौनी गांव में खाली कर रहा था, जहां इसी दौरान वह लघुशंका के लिए नीचे उतरकर जैसे ही आगे बढ़ा कि तभी करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया। करंट उसके दाहिने हाथ में हाथ में लगा। बताया जाता है कि मृतक बबलु की शादी कई साल पहले हो चुकी है। मृतक को दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। घटना की खबर मिलते ही बबलू के परिजन चीख-चीखकर बिलख उठे. पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया।