गरीब महिलाओं ने किया जब घेराव, गाड़ी छोड़ पैदल लौटे विधायकजी, एसडीएम ने कही यह बात….

भदोही जिले की औराई तहसील में एक कार्यक्रम के दौरान बिन बुलाए कुछ गांव की महिलाएं जुटी और योजना वितरण में धांधली का आरोप लगाकर औराई विधायक दीनानाथ भास्कर की गाड़ी का घेराव कर दिया, जिसके बाद ‘विधायकजी’ ने सभी को नैतिकता का पाठ पढ़ाते हुए गाड़ी वहीं छोड़ दिया और खुद वापस लौट गए।

गौरतलब है कि भदोही जनपद अंतर्गत औराई तहसील में भूमिहीनों को पट्टा, आवास, मछली पालन जैसी विभिन्न शासनिक योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण करने हेतु शनिवार को शासनिक कार्यक्रम आयोजित था, जहां योजनापात्र गरीबों को शासनिक कंबल भी वितरण किया जाना था. इस दौरान औराई विधायक दीनानाथ भास्कर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे, जहां विभिन्न गांवों की महिलाएं भी इकट्ठा हो गई. महिलाओं ने विधायक की गाड़ी का घेराव करके सही लोगों को ना आवास मिल रहा है और ना ही कंबल वितरण किया जा रहा है…ऐसा आरोप लगाते हुए 4 घंटे तक उनकी गाड़ी को रोके रखा. शासनिक अधिकारियों से जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष औराई मौके पर पहुंचे समझा-बुझाकर किसी तरह महिलाओं को आश्वासन देते हुए वापस भेजा।

विपक्षी नेता ले रहे चटॅखारा…. जहां उपरोक्त आयोजन उपरांत कुछ विपक्षी नेताओं ने औराई विधायक दीनानाथ भास्कर के गाड़ी छोड़ पैदल लौट जाने की चर्चा जनपद में तेज कर दी, वहीं कई स्थानों पर यह खबर चटॅखारा लेकर फैलाई जा रही है. हालांकि इस कार्यक्रम में विपक्षी नेताओं की आंतरिक सक्रियता व सियासी साजिश को लेकर भी खोजबीन प्रशासनिक तौर पर जारी होने की खबर है। फिलहाल विधायक दीनानाथ भास्कर से उनके सार्वजनिक नंबर पर काॅल करके सही जानकारी लेने की कोशिश संवाददाता द्वारा की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
एसडीएम उठाऐगें सख्त कदम… औराई एसडीएम आशिष मिश्र से ‘सशक्त समाज न्यूज’ ने प्रतिक्रिया ली, जहां उन्होंने उपरोक्त कार्यक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि सिर्फ योजना लाभार्थी हेतु कार्यक्रम था लेकिन कुछ गांव के निवर्तमान व भावी ग्राम प्रधानों द्वारा अफवाह फैलाकर महिलाओं की भीड़ भेजी गई थी, जिन पर कार्यवाही हेतु भूमिका तलाशी जाएगी. औराई विधायक दीनानाथ भास्कर उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे और उन्होंने महिलाओं को नैतिकता का पाठ पढ़ाकर समझाया और नहीं मानी तो अपनी गाड़ी छोड़कर दूसरी गाड़ी से वापस लौट गए. उन्होंने दिशा-निर्देश दिया है और लेखपालों द्वारा पुष्टि करके सभी गरीब महिलाओं के घर-घर कंबल व योजना पहुंचाई जाएगीं।

Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading