बच्चों की संस्था के लिए काम करने वाली संस्था यूनिसेफ के अनुसार नए साल के प्रथम दिन दुनिया भर में ३९२,०७८ बच्चे पैदा हुए। यूनिसेफ की ओर से जारी की गई १९० देशों की लिस्ट में इंडिया सबसे ऊपर है। यहां १ जनवरी २०२० को ६७,३८५ बच्चे पैदा हुए।
गौरतलब है कि इसके बाद चीन में ४६,२९९ बच्चों का जन्म हुआ। यूनिसेफ के आंकड़ों में अनुसार तीसरे नंबर नाइजीरिया है, जहां २६,०३९ बच्चों का जन्म हुआ। नाइजीरिया के बाद पाकिस्तान, जहां १६,७८७, इंडोनेशिया में १३,०२० और अमेरिका में १०,४५२ बच्चों का जन्म हुआ। यूनिसेफ की सूची के अनुसार कांगों में १०,४२७ और यूथोपिाया में ८,४९३ बच्चों का जन्म हुआ।



