भदोही गोपीगंज थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड फूलबाग में सोमवार की सायंकाल गौवंश के चपेट में आने से दो स्थानीय पत्रकार बंधू गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में जहां बाइक से गिरे एक पत्रकार का दांये हाथ में फ्रैक्चर हो गया, वहीं दूसरे पत्रकार को बाइक से गिरने से मामूली चोट आई।
जानकारी के मुताबिक कौलापुर निवासी पत्रकार अंकित पाण्डेय और पत्रकार संतोष तिवारी सोमवार की सायंकाल बाइक से किसी रिश्तेदार को देखने गोपीगंज से भदोही एक हास्पिटल जा रहे थे। फूलबाग पहुंचने पर अचानक एक गौवंश भागते हुए आया और बाइक से टकरा गया। जिससे दोनो बाइक सवार पत्रकार बाइक से नीचे बीच सडक पर गिर पड़े। जिसमें पत्रकार अंकित पाण्डेय का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया। और संतोष को मामूली चोटे आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों पत्रकार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर अंकित को बीएचयू रेफर किया गया। मंगलवार की दोपहर फ्रेक्चर के आॅरेशन की तैयारी चल रही है।



