कलयुगी कथा – ‘दहेज का पैसा’ लेकर ‘अगुआ’ फरार, ‘कन्यापक्ष’ ने ‘लौटाई’ बारात’.!!

दहेज की खातिर दूल्हा पक्ष द्वारा शादी तोड़ने की ‘कलयुगी कथा’ आप अक्सर पढ़ते रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में दहेज की रकम ना मिलने पर कन्या पक्ष द्वारा दूल्हे को बिना दुल्हन लौटा दिया गया। फिलहाल यह सत्यकथा सुर्खियों में है, जो आपको चौंकने पर मजबूर कर देगी।

मीडिया रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से लिखा गया है कि मडिहान इलाके के एक गांव लड़की की शादी मथुरा जिले में तय हुई थी। मंगलवार को मथुरा से वर पक्ष के लोग शादी करने के लिए यहां आए थे। शादी राजगढ़ के गरदा बाबा मंदिर पर होनी थी। पुलिस ने बताया कि लड़की पक्ष को शादी के एवज में एक लाख रुपये देने थे। वर पक्ष ने पैसे दे भी दिए थे। पर वह पैसा लड़की के घर वालों को ना देकर दलाल (अगुआ जिसने बीच में पड़ कर शादी तय कराया था।) को दिए थे। वह पैसे लेकर फरार हो गया। लिहाजा तय रकम ना मिलने पर कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। फिलहाल मामला पुलिस के संज्ञान में दोनों ओर के लोगों ने आपस में समझौता कर लिया है। मथुरा से आए लोग वापस चले गए। इन दिनों क्षेत्र में गरीब एवं कम पढ़े लिखे तबके में पैसे पर अन्य जिलों में शादी कराने वाले दलाल सक्रिय हैं। मजबूर मां बाप अपनी लड़की को एक तरह से बेच रहे हैं।

Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading