भदोही से टूटा ‘योगीधाम’ कनेक्शन, संघर्षपूर्ण ‘सरयूपारीण’ ब्राम्हणों का संगम.!

पूर्वांचल के लाडले जिले भदोही की तकदीर में शायद सुख सुविधा नहीं है. मौसम की बेमानी कहें या तकनीक का टोटा लेकिन अब यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर (योगीधाम) का कनेक्शन टूट सा गया।

गौरतलब है कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक ट्रेन संख्या 05003 और 04 को नहीं चलाने का निर्णय शनिवार को लिया है। पीआरओ वाराणसी रेल मंडल अशोक कुमार ने बताया कि उक्त नंबर की अप-डाउन चौरीचौरा एक्सप्रेस गोरखपुर से चलकर कानपुर अनवरगंज तक जाती है। घने कोहरे में परिचालन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए यह ट्रेन 31 जनवरी तक नहीं चलाई जाएगी। मौसम साफ होने पर ट्रेन को पुन:चलाने का निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल रेलवे के उपरोक्त निर्णय से भदोही के ज्ञानपुर रोड स्टेशन से रात में बैठकर सुबह गोरखपुर पहुंचने वालों की राह आसान नहीं होगी।

सरयूपारीण संगम संघर्षपूर्ण – वरिष्ठ समाजसेवी रामचंद्र पांडेय बताते हैं कि पूर्वांचल ही नहीं अपितु पूरे देश में स्थानांतरित हुए सरयूपारीण ब्राम्हणों का केंद्र गोरखपुर ही है. खैर…भदोही के सर्वोच्च ब्राम्हणों द्वारा निरंतर गोरखपुर ही बहन-बेटियों की शादी की गई है, जिसके कारण संबधों का बंधन अटूट है. फिलहाल जहां भदोही-ज्ञानपुर से गोरखपुर पहुंचने के लिए सड़क मार्ग पर सरकारी बसों का टोटा है, वहीं सबसे आसान सुविधाजनक गोरखपुर से प्रयागराज व कनकुब्जी ब्राम्हणों यांनि कानपुर तक संगम कराने वाली ट्रेन चौरीचौरा एक्सप्रेस का अब परिचालन स्थगित हो गया. ऐसे में सरयूपारीण ब्राम्हणों का शादी-ब्याह में भी मेल-मिलाप मार्ग संघर्षपूर्ण होगा।

Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading