करीबन ८ साल बाद शिकंजे में लिया गया, बाहूबली विधायक का यह कर्मचारी….

बाहूबली विधायक विजय मिश्र से जुड़े एक कर्मचारी को भदोही पुलिस ने गिरफ्त में लिया है, जिसे करीबन ८ साल से मेरठ पुलिस तलाश रही थी. मेरठ से यह वारंटी था, ऐसा दावा किया जा रहा है।

गौरतलब है कि भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के कर्मचारी हनुमान पांडेय उर्फ बालू पांडेय को बुधवार को ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस ने सरपतहां से गिरफ्तार कर गोपीगंज पुलिस को सौंप दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने पुष्टि की है कि कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी पर हमले के मामले में जब विधायक विजय मिश्र बंद थे, उस दौरान बालू पांडेय जाली दस्तावेज पर मिलने गया था। इसी मामले में मेरठ में उसके खिलाफ 2012 में जालसाजी का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने बताया कि मेरठ पुलिस की ओर से उसके खिलाफ वारंट था, जिस मामले में १५ दिन पूर्व मेरठ पुलिस तलाश में आई थी। मेरठ पुलिस के अनुरोध पर कार्रवाई की गई है। बालू पांडेय को मेरठ पुलिस को सौंपा जाएगा।
बताया जा रहा है कि बालू पांडेय बुधवार को किसी काम से मुख्यालय पहुंचा था, वहीं से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह विधायक के विश्वसनीय कर्मचारियों में शामिल है। पहले बालू से जुड़े कारोबार को देखता था, उसके बाद अन्य काम भी देखने लगा।

Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading