योगी सरकार की नजरें टेढ़ी – अब निशाने पर ‘ब्लॉक प्रमुख’ बन बैठा, यह दुर्दांत माफिया….

यूपी के अवध क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात माफ़िया ‘अजय सिंह सिपाही’ पर अब योगी सरकार की नजरें टेढ़ी हो चुकी हैं। मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद व खान मुबारक की तरह ही अब खाकी वर्दी से बरास्ते जरायम सियासी चोला ओढ़ चुके, इस दुर्दांत माफिया की भी कुंडली खंगालने में सरकार जुट चुकी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के आदेश जारी हो चुके हैं व अफसर उसकी नाम-अनाम संपत्तियों की सूची तैयार करने में लग गए हैं।

गौरतलब है कि मूलतः अंबेडकरनगर के महरूवा थाना क्षेत्रान्तर्गत लोकनाथपुर गांव निवासी अजय सिपाही फिलवक्त कटेहरी विकासखंड का ब्लॉक प्रमुख है। यूपी पुलिस में कांस्टेबल रह चुका अजय सेवाकाल में कई माननीयों के साथ गनर भी रहा। सबसे पहले सुल्तानपुर जिले में सन २००७ में घटित सनसनीखेज दीवानी चौराहा कांड में चर्चा में आया। इस कांड के दौरान सेवाकाल में रहते हुए ट्रिपल मर्डर में नामजद हुआ। पुलिस सेवा से बर्खास्तगी के बाद अकबरपुर के पूर्व प्रमुख सुभाष सिंह की हत्या सहित अनेक दुस्साहसिक वारदातों में नामजदगी के बाद तो उसका सिक्का चलने लगा। ठेका-पट्टा व जमीन कारोबार आदि में अवध के कई जिलों में अजय सिपाही की सहभागिता रहने लगी। उसने भी मौके की नजाकत को देखा और सियासी चोला ओढ़ सपा की लाल टोपी पहन ली। दबंगई से ब्लॉक प्रमुखी भी जीत ली। अब योगी सरकार अजय सिपाही के पीछे है।सूत्रों के अनुसार, साईं कांसस्ट्रक्शन टांडा से माफिया अजय के गहरे ताल्लुकात हैं। जिसमें इसके द्वारा अपराध व अवैध ढंग से कमाए हुए पैसों को लगाता जाता था। इसके विरुद्ध धारा- १४ (१) उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट अधिनियम की कार्यवाही का आदेश जारी हुआ है। इसी अधिनियम के तहत मुख्तार व अतीक आदि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। फौरी तौर पर संदेह के घेरे में आई फर्म के बैंक खाते सीज कर दिए गए हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading