उत्तर प्रदेश में ब्राम्हण-ठाकुरवाद की सियासत जहां धीरे-धीरे बूझनें लगी थी, वहीं भदोही पहुंचे बलिया के एमपी वीरेंद्र सिंह (मस्त) ने फिर से एक बार चिंगारी को हवा दे दी. इसकी लौ भी उठनी शुरू सी हो गई है और चौतरफा सियासत गर्म होती नजर आ रही है।
गौरतलब है कि भदोही जिले में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने रविवार को पहुंचे थे. जहां कुछ चुनिंदा लोग ही उनकी आवभगत में तस्वीरें खींचवाते नजर आए. जगजाहिर है कि भदोही जनपद की सियासत में सांसद अपने बेटे के लिए राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं. ऐसा आरोप लगाते हुए बलिया व चंदौली के बेटों को भदोही में चुनाव लड़ाने की चल रही मंसा का खुलासा बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने जेल जाने से पूर्व किया था, जिसका विडियों लाखों लोगों में वायरल है. यह भी खुलासा किया था भदोही जनपद की राजनीति पर कब्जा करने के लिए ही उन्हें (विजय मिश्रा) को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक गलत जानकारी पहुंचाकर कार्यवाही करवाई जा रही है क्योंकि वे ब्राम्हण हैं. फिलहाल रिश्तेदार द्वारा किए मुकदमें के तहत विधायक विजय मिश्रा भले ही जेल में हैं लेकिन शासनिक-प्रशासनिक शिकंजा रोजाना नई-नई जांच में उनकी संपत्ति व व्यवसायिक संस्थानों पर कसता जा रहा है, जिससे स्पष्ट है कि उपरोक्त तथ्यों में कुछ तो सच्चाई थी क्योंकि सरकार ने नजर टेढ़ी कर दी है।
फिलहाल यूएनआई वार्ता से ब्रेक हुई खबर के मुताबिक बलिया से भदोही पहुंचे सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि स्वाभिमान पर ठेस पहुंची तो हत्या कराने के लिये वह किसी बदमाश की तलाश नहीं करेंगे बल्कि चोट पहुंचाने वाले को खुद ही ठोक देंगे। भदोही शहर के इंदिरा मिल स्थित स्वदेशी आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत मेंं श्री मस्त ने भदोही में ज्ञानपुर विधान सभा सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को लेकर कहा “ स्वाभिमान पर ठेस पहुंची तो हत्या कराने के लिए मैं किसी बदमाश की तलाश नहीं करूंगा बल्कि मैं खुद ठोक दूंगा।”



