उत्तर प्रदेश में भले ही सियासत गर्म रखकर कई मामलों से ध्यान हटाने की कवायद चले लेकिन यह कड़वा सच है कि कोरोना संकट यूपी पर तेजी से मंडरा चुका है. जहां आकड़े बता रहे हैं कि कोरोना संक्रमितों की मौत के मामले में यूपी ने दिल्ली को भी पछाड़ दिया है. इतना ही नहीं बल्कि देश में पांचवे स्थान पर पहुंच चुका है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सियासत का दौर चल रहा है. जहां योगी आदित्यनाथ हिस्ट्रीशीटरों को सलाखों में कैद करवा रहे हैं, वहीं नक्शेबाजी से सफेदपोश माफियाओं की बिल्डिंग व माॅल को डायनामाईट लगाकर उड़वा रहे हैं. फिर भी बढ़ते हुए अपराध ग्राफ से राज्य की हालत नाजुक है. इसी दौरान मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो अभी तक देश में कुल 91,149 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 33,886 लोग महाराष्ट्र के हैं. वहीं, तमिलनाडु के 9,010, कर्नाटक के 8,266, आंध्र प्रदेश के 5,506 से यह क्रमशः दूसरे-तीसरे और चौथे नंबर पर. इसी क्रम में पांचवें नंबर 5,299 मौत के साथ उत्तर प्रदेश दर्ज है. फिलहाल यूपी से पिछड़े दिल्ली में 5,087, पश्चिम बंगाल में 4,544, गुजरात में 3,367, पंजाब में 2,990 और मध्य प्रदेश के 2,077 लोग भी मृत्युरूपी इस कोरोना की भेंट चढ़ चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 86,508 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 57,32,518 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,129 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 91,149 हो गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,129 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 479 लोग महाराष्ट्र के थे। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के 87, पंजाब के 64, तमिलनाडु के 63, पश्चिम बंगाल के 61, आंध्र प्रदेश के 45, मध्य प्रदेश के 42, कर्नाटक के 38 और दिल्ली के 36 लोग थे।
राहत तथ्य – फिलहाल देश में अभी तक 46,74,987 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. कोविड-19 से मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,66,382 मरीजों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज जारी है, जो कुल मामलों को 16.86 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए।

