‘भदोही’ में ‘सबसे बड़ा’ भंडाफोड़ – जानिए..कई जिलों से जुड़ा था सप्लाई तार….

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद पुलिस ने अवैध शराब को लेकर सबसे बड़ा भंडाफोड़ किया है, जिसका सप्लाई तार दूर-दराज तक जुड़ा था. इसके बाद से अपना गिरेबां बचाने के लिए इस सप्लाई तार से जुड़े कई जिलों के शराब माफियाओं के भूमिगत होने की खबरें मिल रही हैं. अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मौके से जहां भारी मात्रा में शराब, पैकिंग रैपर सहित कई उपकरण बरामद किया, वहीं महिला समेत दो को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद के सुरियावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत कनकपुर मड़ई गांव में शुक्रवार की रात में पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मार कर अवैध शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार शाम को पुलिस सुरियावां नगर में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। उसी दौरान एक स्कार्पियो की तलाशी लेने पर उसमें अवैध शराब की खेप मिली। चालक विकास सोनकर निवासी चील्ह (मिर्जापुर) को हिरासत में लेकर पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया तो कनकपुर मड़ई गांव में शराब बनाने का खुलासा हुआ। उसके बाद पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने गांव में छापा मारकर एक घर से अवैध शराब, रैपर, खाली शराब की बोतल के कई बंडल, कई जरकिन में ओपी (शराब बनाने का केमिकल), ढक्कन सील करने वाली दो मशीनें, सैकड़ों ढक्कन, दो मोटरसाइकिल, भारी मात्रा में खाली कैरेट, एक ट्रैक्टर बरामद हुआ। पूछताछ में एक महिला को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मौके से जो शराब का रैपर मिला है, वह हूबहू सरकारी शराब की दुकान पर मिलने वाली बोतल से मिल रहा था। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने भी रविवार को सुरियावां थाना पहुंचकर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि मुकदमा पंजीकृत करके महिला समेत दो को गिरफ्तार किया गया है। अभी जहां पूछताछ की जा रही है, वहीं अन्य कई आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है. चूंकि इस शराब का सप्लाई तार कई जिलों से जुड़ा हुआ दिख रहा है, जिससे काफी गंभीरता से पड़ताल जारी है।

भदोही जनपद में यह सबसे बड़े भंडाफोड़ करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी आरपी चौहान, आबकारी निरीक्षक पवन कुमार मिश्रा,अमित दुबे, संजय श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, केडी मिश्रा आदि रहे।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading