ब्राम्हण नेता रहे ‘पूर्व भाजपा मंत्री’ का हत्यारा, ‘विजय’ अब ‘बांदा जेल’ हुआ शिफ्ट…

ब्राम्हण नेता रहे प्रदेश की पूर्व भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह को अब बांदा जेल शिफ्ट कर दिया गया है, जोकि नैनी सेंट्रल जेल में बंद था।

गौरतलब है कि ब्राम्हण नेता रहे पूर्व भाजपा मंत्री हत्याकांड का मुख्य आरोपी विजय सिंह पिछले चार साल से केंद्रीय कारागार नैनी में बंद था. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नौ सितंबर की देर रात शासन से उसकी जेल बदलने का आदेश आया, जिसके बाद गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जिला कारागार बांदा शिफ्ट कर दिया गया. वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि जेल मैनुअल के अनुसार शासन से आदेश मिलने पर गुरुवार सुबह लगभग 8.30 बजे विजय सिंह को जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिला पुलिस उसे लेकर बांदा जेल गई। बताया गया कि विजय सिंह को 17 अगस्त 2017 को लखनऊ जेल से नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। बंदी विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय प्रेम सिंह फर्रुखाबाद के बेल पर गांव का रहने वाला है, जहां फर्रुखाबाद में ही उसने कैबिनेट मंत्री की हत्या की थी।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading