मुंबई में भी गरमाई चर्चा – यूपी में लगी आग, मंत्री बांचे ज्ञान.!, ‘पत्रकारिता छोड़ नेतागीरी करो…’

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जहां चरमराती जा रही है, वहीं राजनेता-मंत्री मजबूती से तत्काल प्रभाव न्याय दिलवाने के बजाय बयानबाजी में घिर रहे हैं. विपक्ष को बैठे-बैठे मुद्दे मिल रहे हैं. नये व ताजा मामले में यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पत्रकारों के संबंध में दिए गए बयान ने मुंबई मीडिया में भी चर्चा गरमा दी है. कई अखबारों के साथ ‘दोकासा’ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया है कि….

उत्तर प्रदेश में गुंडाराज का प्रभाव इतना बढ़ चुका है कि राज्य में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। परसों वाराणसी और कल लखनऊ में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। यूपी में आम आदमी व पुलिस के साथ ही हाल के दिनों में कई पत्रकारों की हत्याएं हो चुकी हैं पर सरकार को मानों कोई परवाह ही नहीं है। हालत यह है कि यूपी में आग लगी हुई है और इस बारे में सवाल पूछने पर मंत्री ज्ञान बांचने लगते हैं। कल जब पत्रकारों की हत्या के बारे में उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य से सवाल किया गया तो मौर्य ने बेशर्मी से पत्रकारों से ही कह दिया कि पत्रकारिता छोड़ नेतागीरी करो। मौर्य का यह वीडियो वायरल भी हो गया।

उधर कल कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया। पिछले ५ दिनों से औरैया में मनोज द्विवेदी नामक एक युवक गायब था पर पुलिस उसका पता नहीं लगा सकी थी। कल उसकी लाश मिली है। प्रियंका गांधी ने इसी मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला किया है। प्रियंका ने लिखा, ‘औरैया में मनोज द्विवेदी की हत्या हो गई। उनके परिवारजनों का वीडियो देखकर बहुत दुख हुआ।

परिजनों और पत्रकारों के अनुसार अपहरण के इस केस को पुलिस ५ दिन तक गुमशुदगी साबित करती रही और हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। क्या यही यूपी सरकार का अपराध कम करने का तरीका है.? बता दें कि एलआईसी एजेंट मनोज द्विवेदी का क्षत-विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिला था। मनोज सोमवार से ही लापता थे। मनोज के परिजनों का आरोप है कि जब उनके परिवारवालों ने पुलिस को इस बारे में जानकारी दी तो पुलिस इसे गुमशुदगी का मामला साबित करने में जुटी रही। परसों वाराणसी में डबल मर्डर के कारण हड़कंप मच गया था। कल राजधानी लखनऊ में डबल मर्डर की घटना से सनसनी पैâल गई है। लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के पास इस घटना को अंजाम दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास के पास स्थित रेलवे कॉलोनी में यह दोहरा हत्याकांड हुआ। गोली मारकर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading