आत्महत्या के पीछे आया, ‘पत्नी व प्रेमी’ का ‘भूत’, बिलखती ‘माँ’ बोली..एसपी साहब ‘न्याय’ दीजिए.!!

भदोही जनपद के कोतवाली क्षेत्र गोपीगंज अंतर्गत कौलापुर नामक गांव में बीते 5 अगस्त की देर रात फांसी लगाकर राजनाथ प्रजापति ने आत्महत्या कर ली थी. मृतक बेटे की बिलखती माँ ने अब रहस्य से पर्दा उठा दिया है, जिससे मृतक की पत्‍नी व उसके प्रेमी के अतित यांनि भूत समक्ष आया है. बेटे के लिए बिलखती माँ ने फिलहाल आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाली बहू व उसके प्रेमी पर जांच कार्यवाही करते हुए भदोही पुलिस एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि 5 अगस्त को गोपीगंज कोतवाली अंतर्गत कौलापुर नामक गांव में देर रात एक विवाहित युवक द्वारा फांसी से लटककर आत्महत्या करने की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी। जहां फांसी के फंदे में लटका हुए राजनाथ प्रजापति एक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। फिलहाल घटना के बाद मृतक की मां फ़ोटो देवी पत्नी स्व. तेरसनाथ प्रजापति ने बेटे राजनाथ की आत्महत्या के लिए अपनी बहू पूनम और उसी के गांव निवासी पूर्व प्रेमी आशीष यादव नामक युवक पर उकसाकर आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में भदोही पुलिस एसपी को भेजे गए प्रार्थना-पत्र में मृतक की मां फ़ोटो देवी ने न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी बहू उसके प्रेमी को हत्या का जिम्मेदार बताते हुए कहा है कि मेरे पुत्र राजनाथ की शादी प्रयागराज जनपद के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा असरे के पुरा निवासी देवीलाल की पुत्री पूनम देवी के साथ 27 जून वर्ष 2020 को हुई थी। मेरी बहू पूनम का संबंध उसी गांव के निवासी आशीष यादव नामक युवक से पहले से ही था। शादी के बाद मेरी बहू मेरे घर पर 3 दिन तक रही और फिर अपने मायके वापस चली गई। बीते 5 अगस्त को जब मेरा पुत्र बहू को मायके से विदा कराकर घर वापस लौट रहा था तो बहू के पूर्व प्रेमी आशीष यादव ने मोबाइल नंबर 8941011369 व 9326558513 तथा 7518184308 से मेरे बेटे को धमकी देकर कहा कि तुम्हारे घर मेरी प्रेमिका रह रही है। यदि उसे कुछ हुआ तो मैं तुम्हारी हत्या कर दूंगा। इसके बाद कई अश्लील व गंदे फोटो भी मेरे बेटे के मोबाइल पर पोस्ट किये गए। खैर…मृतक की मां ने यह भी बताया कि सारे रहस्य का पर्दाफाश मेरे पुत्र के मरणोपरांत उसके मोबाइल से निकले डाटा से मिला है, जो पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading