भदोही पुलिस के हत्थे चढ़ा, यह २५ हजारी इनामियां, ११ अन्य भी हैं ‘पुलिस’ के ‘राडार’ पर….

भदोही पुलिस को बुधवार की सुबह एक इनामियां को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी, जोकि दो वर्ष से फरार चल रहा था. यह २५ हजारी का इनामियां हत्यारोपी हरिराम मुसहर चौरापुर बैदान से मुखबीर की सुचना पर गिरफ्त में आया।

गौरतलब है कि सुरेरी (जौनपुर) थानाक्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर निवासी हरिराम पर अपने ही जीजा के हत्या का आरोप है। स्थानीय मीडिया संवाद के मुताबिक २०१८ में उसने अपने भांजे अर्जुन के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र के लालीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर अपने जीजा रमेश मुसहर की फावड़े से मारकर हत्या कर दी थी, तभी से फरार चल रहा था। अपर पुलिस अधीक्षक आरके वर्मा ने भदोही कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि गिरफ्तारी के बाद हरिराम का कहना कि उसके जीजा रमेश ने किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध बना रखा था। वह अक्सर अपनी पत्नी को मारता-पीटता था। जब यह बात बहन ने अपने भाई हरिराम को बताई तो वह आग बबूला हो उठा था और अपने भांजे की मदद से जीजा की हत्या कर रास्ते से हमेशा के लिए हटा दिया था। हत्या के दिन से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जब वह न मिला तो उस पर गिरफ्तारी के लिए २५ हजार का इनाम भी रख दिया गया था।
भदोही सीओ भूषण वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम कुछ इनामियां बदमााशों पर निगाहें लगाकर बैठी है, उधर क्षेत्रीय मुखबीरों को भी एलर्ट करकेे रखा गया है। इसी क्रम में मंगलवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि हरिराम चौरापुर बैदान में कहीं आया हुआ है और बुधवार को सुबह साढ़े ८ बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली पुलिस के अलावा सर्विलांस और स्वाट टीम शामिल थी। फिलहाल बताया गया कि ११ अन्य इनाामियां बदमाशों की तलाश में भी भदोही जनपद पुलिस की विभिन्न टीमें संयुक्त रूप से कार्य कर रही हैं, जल्द ही नई कामयाबी भी मिल सकती हैं। संलग्न विडियो न्यूज भी देखें👉https://youtu.be/wIRHedkYDcc

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading