एमएलसी लापता, विधायक गिरफ्तार – बेटे को मिली अग्रिम जमानत, अब पढ़िए ‘यह अनोखा’ मोड़…

भदोही जनपद में विधायक विजय मिश्रा जहां विगत् दिनों से राजनीतिक विरोधियों का मोहरा बने अपने ही करीबी रिश्तेदार द्वारा की गई शिकायत में घिरे थे, वहीं गुरूवार की देर रात अचानक उनकी पत्नी एमएलसी रामलली के लापता होने की खबरें सुर्खियों में आई. सुबह होते-होते पता चला कि विधायक विजय मिश्रा गिरफ्तार हो गए।

भदोही जनपद पुलिस द्वारा शुक्रवार की सुबह मिली प्रेस विज्ञप्ति में लिखा गया है कि विधायक विजय मिश्रा (विधान सभा क्षेत्र) ज्ञानपुर भदोही को पुलिस अधीक्षक भदोही के अनुरोध पर आगर पुलिस मध्यप्रदेश द्वारा आगर जिले से गिरफ्तार किया गया है। विधायक विजय मिश्रा थाना गोपीगंज में पंजीकृत मु.अ.सँ. 273/20 धारा 323,506,347,387,449 भादवि में वांछित एवं फ़रार चल रहे थे। उल्लेखनीय है कि, उपरोक्त मुकदमा विधायक के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी के द्वारा थाना गोपीगंज में जमीन कब्जा करने, धमकी देने आदि के सम्बन्ध में पंजीकृत कराया गया था। विधायक विजय मिश्रा को लेने के लिए भदोही पुलिस आगर जिला मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गई है।

एमएलसी लापता नहीं – भदोही जनपद एसपी रामबदन सिंह ने शुक्रवार की सुबह प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि एमएलसी रामलली देर रात लापता नहीं हैं बल्कि वो गिरफ्तारी से बचने के प्रयास में ऐसा कर रही हैं। एमएलसी व उनके बेटे विष्णु को भी जल्द डिटेन करके गिरफ्तार किया जाएगा।

विष्णु को मिली अग्रिम जमानत – भदोही जनपद में सुबह-सुबह उपरोक्त हलचल चल ही रही थी कि अचानक विधायक की बेटी व इस मामले को देख रही एडवोकेट रीमा पांडेय ने मीडिया दी, जिनके मुताबिक विधायक विजय मिश्रा व एमएलसी रामलली के बेटे विष्णु मिश्रा को अग्रिम जमानत मिल चुकी है। आजकल में ही एमएलसी व विधायक के लिए रीमा पांडेय न्यायालय का दरवाजा खटखटाऐगीं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

पूर्व खबर 👉विधायक विजय मिश्रा की पत्नी, एमएलसी रामलली अचानक लापता, कई जिलों में हड़कंप.!!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading