भदोही जनपद के तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत अकोढ़ा गांव के प्रधान से ग्रामीण छोड़िए, अब बाजार के व्यापारी-दुकानदार भी नाराज हो चले हैं। फिर भी स्वच्छता अभियान व जलनिकासी को लेकर जागरूक नहीं हुए, जिसके कारण आक्रोश फैल रहा है।
गौरतलब है कि अकोढ़ा गांव की पंचवर्षीय परधानी पूर्ण करने के करीब पहुंचे ग्राम प्रधान विनोद जायसवाल उर्फ बबलू निरंतर विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार करते रहे हैं। ३ दशक से ज्यादा वर्षों से जिस अकोढ़ा-रोही बाजार में बैठकर रोजी-रोटी चला रहे हैं, वहां के लिए भी कुछ विशेष कार्य नहीं किये बल्कि खुद भी कीचड़ में बैठकर नून-तेल के किराणा भंडार को चलाने में व्यस्त हैं। ऐसा आरोप लगाते हुए स्थानीय व्यापारी व दुकानदार बता रहे हैं कि अकोढा-रोही बाजार के नाली में कचड़ा भर जाने के कारण बाज़ार के रोड पर पूरा गंदा कीचड़ फैल गया है। इतना ही नहीं बल्कि जिस हैंडपम्प का पानी दुकान पर बैठकर प्रधान पीते हैं, उसके लिए भी ढ़ंग से सोखता निर्माण अपने कार्यकाल में नहीं करवा पाए। प्रधान से कई बार नाली सफाई कराने की बात किया गया किन्तु ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे बाजार में बीमारी भी फैलनी शुरू हो चुकी है। स्थानीय शिकायतकर्ताओं में सुबाश बेनबंशी, मोनू माली, हिमांशु, सूरज, सुशील, चंदन आदि ने पूर्व प्रधान सुरेंद्र बेनबंशी के नेतृत्व में इस संदर्भ में सेकेट्ररी संजय सिंह चौहान से मांग की है कि मनरेगा या स्वच्छता अभियान की किसी मुहिम के तहत इस समस्या से नीजात दिलवाएं ताकि बाजार में फैल रही दुर्गंध से बीमारी फैलने से रोका जा सके।



