Headlines

शासनिक अधिकारी, नेता व डाक्टर फंसते रहे कोरोना संकट में, ‘तंदरुस्त’ मिले ‘भदोही’ में ‘पत्रकार’.!!

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में जहां शासनिक अधिकारी के साथ नेता व डाक्टर जांच रिपोर्ट ‘पाॅजिटिव’ आने पर कोरोना संकट फंसते रहे, वहीं दो स्थानीय पत्रकारों की स्वैब जांच रिपोर्ट ही ‘निगेटिव’ नहीं आई बल्कि स्वास्थ्य मामले में तंदरुस्त पाए गए हैं।

गौरतलब है कि कोरोना महामारी को देखते हुये सरकार ने जिलावर सभी ब्लॉकों में कोविड -19 के लिए निःशुल्क जांच की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, जिस क्रम में लोग स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर निःशुल्क जांच करा रहे हैं। भदोही के डॉ. गुलाब यादव ने बताया कि रविवार तक ‘डीघ ब्लॉक’ पर दो पत्रकारों समेत करीबन 200 लोगो का स्वैब सैंपल लिया गया था, जिसमें और बुधवार को आई रिपोर्ट में उक्त दोनों स्थानीय पत्रकारों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले के उक्त दो पत्रकार सन्तोष तिवारी और अंकित पाण्डेय की रिपोर्ट निगेटिव आने से पत्रकारों ने राहत की सांस ली। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कालीन नगरी भदोही में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इसी के साथ संदिग्ध लोगों की जांच का काम भी तेज हो गया है। इसके बावजूद प्रतिदिन कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। भदोही जिले के विभिन्न इलाकों से बुधवार को भी 272 लोगों के सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए। जिले में अब तक 9800 संदिग्ध लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 9207 जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिल चुकी है। बुधवार को 305 लोगों की जांच रिपोर्ट विभाग को मिली। इनमें दो पॉजिटिव पाए गए। यद्यपि 593 संदिग्ध लोगों की जांच रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। जिले में अब तक ८ कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि इनमें से चार लोगों की रिपोर्ट मौत के बाद पॉजिटिव आई थी। जबकि 147 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब भी 65 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

यूपी के भदोही से कोरोना पाॅजिटिव, प्रवासी लौटा मुंबई शहर, खॅचाखच भरकर आ रही है ट्रेन.!!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading