महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए भी पुलिस प्रशासन सेवापथ पर तत्पर है। यहां वर्तमान में 1,097 कोरोना मरीज हैं, वहीं 59 को अपने न्यौछावर करने पड़े हैं।इन संक्रमित पुलिसकर्मियों में 122 अधिकारी भी शामिल हैं, वहीं कोरोना से अब तक 3 अधिकारियों को भी महाराष्ट्र पुलिस खो चुकी है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस परिवारों के लिए संवेदना प्रकट करते हुए पूर्ण संरक्षण सहयोग का आश्वासन भी दिया है।सरकार ने फैसला लिया है कि कोरोना संकट में जान गंवाने वाले हर पुलिकर्मी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। उसके साथ ही वे पुलिस विभाग के जिस सरकारी आवास में रह रहे हैं उसी में रह सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनलॉक-1 में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। पिछले चार दिनों में ही राज्य में 21,092 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई। पिछले चार दिनों से रोज 5 हजार से अधिक नए मामले दर्ज हो रहे हैं। 26 जून को 5,024, 27 जून को 5,318, 28 जून को 5,493 और 29 जून को 5,257 नए केस दर्ज हुए। फिलहाल राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1,69,883 हो गई है। सोमवार को राज्य में 181 मरीजों के मौत के मामले भी दर्ज हुए हैं। आरोग्य विभाग के अनुसार, इनमें से 78 मौतें पिछले 48 घंटों में हुई हैं, जबकि 103 मौतें उससे पहले हुई थीं। अब तक कुल 7,610 लोगों की मौत का कारण वायरस बन चुका है। अब तक राज्य में कुल 88,960 लोग कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं।



