सावधान.!! – यूपी में फैल रहा है संक्रमण, ७७३ की ‘मौत’ के बाद भी ‘बेखौफ’ महफिलें.!!

यूपी का अंदाज जितना रंगीला है, उससे ज्यादा रंगीन यूपी वाले हैं. यहां कोरोना को लेकर अभी भी अधिकांश लोग ऐसे बेखौफ महफिल सजा रहे हैं, जैसे उक्त संक्रमण उनके पास सबसे आखिरी में पहुंचेगा या तो नहीं पहुंचेगा. फिलहाल खून जांच की स्पीड में जैसे-जैसे तेजी आ रही है, वैसे-वैसे संक्रमितों की कुल संख्या में इजाफा हो रहा है..✍️

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 26 हजार को पार कर गए हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 772 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 26 हजार 554 हो गई है। शनिवार को राज्य के प्रमुख स्वास्थ्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने इस बात की जानकारी दी।

जगजाहिर है कि शादी-ब्याह व बाजारों में खुलेआमं सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियाँ उड़ रही हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि कुल मामलों में से 18 हजार 154 लोग इलाज के बाद पूर्णतः उपचारित हो गए हैं और उन्हें अस्पातल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राज्य में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट 68 प्रतिशत से अधिक है। प्रदेश में फिलहाल कोरोना के 7627 सक्रिय मामले हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या अब 773 हो गई है। अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि टेस्टिंग के ऊपर हमारा बहुत ज्यादा जोर है। हमारी कोशिस लगातार जांच क्षमता को बढ़ाने पर है। राज्य में अब प्रतिदिन 25 हजार से अधिक जांच की जा रही है। शुक्रवार को 26 हजार 161 सैंपल की जांच हुई है। वहीं विभिन्न लैब में 29 हजार से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी तक कुल 8 लाख 34 हजार 991 कोरोना के टेस्ट हो चुके हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading