Headlines

पढ़िए..भदोही – ‘आयुष’ के ‘आदर्श’ हैं ‘दादा’ श्यामसुन्दर पाण्डेय…

‘होनहार बिरवान के होत चिकने पात’ यह लाइन उन लोगों पर सटीक बैठती है, जो अपने प्रारम्भिक दिनों में ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने लगते है और समाज में एक अलग छाप छोड़ना प्रारम्भ कर देते हैं। एक ऐसा ही होनहार बालक भदोही जनपद के गोपीगंज क्षेत्र अन्तर्गत भीमपुर से सुर्खियों में है, जो हाईस्कूल की परीक्षा में 90% से अधिक अंक पाकर अपना और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

गौरतलब है कि भीमपुर निवासी डा. श्यामसुन्दर पाण्डेय का पौत्र और मनोज पाण्डेय का बेटा आयुष पाण्डेय हाईस्कूल की परीक्षा में 90% से अधिक अंक पाकर गांव-समाज सहित कुलवंश का नाम रोशन किया है, जिसने अपने विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। आयुष ने अपनी इस सफलता का श्रेय अध्यापकों और परिजनों को दिया। आयुष ने बताया कि उसके दादा डा. श्यामसुन्दर पाण्डेय ही उसके आदर्श हैं और वह बड़ा होकर अपने कार्यों से देश की सेवा करेगा। आयुष की इस सफलता पर पर सुनील त्रिपाठी, मालती देवी, राजेश पाण्डेय, सुषमा पाण्डेय समेत सभी ग्रामीण और विद्यालय के लोग भी खुश है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

शासनिक अधिकारी, नेता व डाक्टर फंसते रहे कोरोना संकट में, तंदरुस्त मिले भदोही में पत्रकार.!!

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading