पुलिस ने लिया ‘स्वप्रेरित’ संज्ञान, विधायक विजय मिश्रा पर ‘गुंडा एक्ट’ की कार्यवाही….

Old picture of MLA VIJAY MISHRA taken from Google

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक वायरल ऑडियो पर स्वप्रेरित संज्ञान लेते हुए पुलिस ने ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा पर गुंडा एक्ट की संतुप्ति कर दी है, जिसमें वह एक व्यवसायी से रंगदारी की मांग और धमकी दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भदोही जिले के ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पर औराई थाने में गुंडा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। टोलप्लाजा लालानगर के साझेदार व्यवसायी से रंगदारी मांगने और धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी रामबदन सिंह के अनुसार (महेश्वरी) जिसे रिकार्डिंग में धमकियां दी जा रही है, उसने शिकायत करने से इंकार कर दिया है। फिलहाल रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। अब जिलाधिकारी के स्तर से मुहर लगने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोप सही साबित हुए तो छह महीने के लिए जिला बदर किया जा सकता है। उधर विधायक ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पुलिस विरोधियों से मिलकर मेरी हत्या कराना चाहती है। एमएलसी रामलली मिश्रा ने पहले ही इसकी शिकायत शासन तक की है, इसलिए विपक्षी चाल पर चाल चल रहे हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading