तहसीलदार साहब ‘खेत जोतवाकर’ वापस गए, फिर ‘विपक्षियों’ ने ‘हमला’ कर दिया.!!

भदोही जनपद की ऊंज थाना पुलिस विगत् ४ दिनों से खुनी संघर्ष के बढ़ते मामलों में उलझी पड़ी है। रविवार को ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. तहसीलदार देवेन्द्र यादव एक गांव में जहां कब्जा दिलाकर लौटे ही थे, वहीं से खबर सुर्खियों में आई कि विपक्षियों ने हमला कर दिया और ट्रैक्टर चालक को भी नहीं बख्शा।

भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के के मुताबिक 19 जुलाई (रविवार) को समय करीब 11:30 बजे वादी जगदम्बा प्रसाद पुत्र दीपचन्द सरोज निवासी गोधना ने थाना ऊंज में लिखित शिकायत दर्ज कराई. माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के क्रम में तहसीलदार ज्ञानपुर आराजी नम्बर 1323 को जोतवाने के बाद मौके से वापस चले गए। उनके जाने के बाद मेरे गॉव के विपक्षी गण राजेश पुत्र स्व. कडेनाथ, उमेश पुत्र कडेनाथ, कमलेश पुत्र कडेनाथ, संदीप पुत्र सियाराम, नागेश पुत्र सियाराम, राकेश पुत्र सियाराम, पन्ना लाल पुत्र रमेश, धर्मराज पुत्र अमृत लाल तथा धर्मराज के घर की महिलायें सभी निवासीगण गोधना ने मिलकर एक राय होकर हमला कर दिए. बचने के लिए अपने घर के अन्दर भागा तो मुलजिमानों ने घर में घुसकर वादी के भाई हरिओम, ट्रेक्टर चालक संतोष चौहान, माता प्रमिला देवी आदि लोगों को भी बुरी तरह मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। शोर-मचाने पर आस-पास के लोगो ने जान बचाई, जिसके मुलजिमानों ने गालियां देते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। फिलहाल भदोही जनपद पुलिस के मुताबिक इस मामले घटना के सम्बन्ध में थाना ऊंज पर मुअसँ 80/20 धारा 147,323,308, 427,504,506भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। नामजद आरोपी गणों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जहां मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तथा पुलिस बल मौजूद है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading