BIG BREAKING भदोही – १४१० किलोग्राम गांजा…’बस’ सहित शिकंजे में, पुलिस ने ऐसे की घेराबंदी….

भदोही पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बहुत बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, जिसके तहत 47 प्लास्टिक के बोरे से 1410 किलोग्राम गाँजा व बस बरामदगी सहित 4 अभियुक्त शिकंजे में आए हैं।

भदोही जनपद पुलिस के मुताबिक DRI टीम द्वारा नाजायज गांजा होने की सूचना दी गयी, जिसके बाद DRI टीम के साथ में मौजूद राजपत्रित अधिकारी आनन्द कुमार राय द्वारा भी इसी बस में गाँजा होने की बात बस देखकर बताया गया। उक्त बस को धौरहरा पुलिस चौकी के सामने ही हमराही फोर्स की मदद से रोकवा कर किनारे लगवाया गया। चालक की सीट पर बैठा व्यक्ति सीट पर से उतरकर एकाएक भागना चाहा लेकिन हमराही पुलिस बल की मदद से बस के पास ही पकड़ लिया गया। बस का चारों तरफ से हमराही फोर्स की मदद से घेराव किया गया। पकड़े गये बस चालक का नाम पता पूछते हुए…भागने का कारण पूछा गया तो चालक ने अपना नाम श्याम सुन्दर खारा पुत्र गोपाल खारा निवासी बलिमेला थाना ओरकेल जि0 मलकानगिरी (उड़ीसा) बताया। नाजायज गांजा की कीमत ₹15000000 तथा एक अदद बस बोल्वो नं0 AP07TU0001 कीमत ₹5000000 मय दो अदद नोकिया की नयी कीपैड मोबाइल कुल करीब रिकवरी दो करोड़ तथा 4 नफर अभियुक्त अंतर्गत धारा 8/20 NDPS Act थाना भदोही क्षेत्रांतर्गत 11/07/2020 को बरामदगी व गिरफ्तारी।

भदोही एसपी रामबदन सिंह ने भी पुष्टि किया है कि बस में प्लास्टिक के 47 बोरों में गाँजा रखा हुआ था। प्रत्येक बोरे में 6 पैकेट है। कुल 282 पैकेट गाँजा है, इलेक्ट्रानिक माप से प्रत्येक बोरे के प्रत्येक पैकेट का वजन किया गया तो, प्रत्येक पैकेट का कुल वजन 5.150 कि.ग्रा. है तथा प्रत्येक पैकेट मे गाँजा का नेट वजन 5.000 कि.ग्रा. है। इस प्रकार 282 पैकेटों में बरामद कुल गाँजा का नेट वजन 1410 किलोग्राम है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading