‘राजधानी’ में ‘भदोही’ का नाम ‘रौशन’ करने वाला, पुलिस इंस्पेक्टर का बेटा बनना चाहता है IAS…

उत्तर प्रदेश का लाडला जिला भदोही भले ही सुविधा-संसाधन से वंचित हो लेकिन उसका प्रतिफल मैट्रो सीटी से राजधानी तक नजर आता है। ऐसी ही एक प्रत्यक्ष खबर समक्ष आई है, जहां ICSE के रिजल्ट के बाद भदोही का नाम लखनऊ में रौशन हुआ है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद के अभोली ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत मउरामशाला निवासी अक्षय शुक्ला (हर्ष) ने I.C.S.E बोर्ड परीक्षा में नाम रौशन किया है, जहां C.M.S कालेज लखनऊ से SSC (हाईस्कूल) में 84.80 प्रतिशत के साथ प्रथम उत्तीर्ण हुआ है। इस रिजल्ट के बाद न्याय पंचायत मउरामशाला ही नहीं बल्कि जनपद के करीबियों व रिश्तेदारों में भी खुशी की लहर है। बताया जाता है कि अक्षय शुक्ला के पिता अजय शुक्ला उत्तर प्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर लखनऊ में कार्यरत हैं, जोकि बेटे के रिजल्ट से बहुत खुश है. कहते हैं कि ब्रिलियंट ब्वायज ग्रुप टेस्ट में भी अक्षय प्रथम आया था और वह I.A.S बनना चाहता है। लखनऊ के साथ भदोही जनपद में भी बधाईंया मिल रही है। लोगों ने कहा कि ऐसे होनहार बच्चे देश के भविष्य हैं। इससे न्याय पंचायत मउरामशाला सहित जनपद के बच्चों को प्रेरणा मिल रही है। एक विशेष बधाई टीम में इस खुशी के मौके पर विकास शुक्ला, दिलीप, शिवकुमार सिंह, मनोज, उमेश आदि लोग मौजूद रहे।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading