Headlines

कोरोना काल – ‘बेखौफ’ खाकी पर ‘मौत’ का ‘मंजर’, अब तक ‘इक्कतीस’….

कोरोना काल में सदैव बेखौफ होकर जनसुरक्षा व सेवा देने वाली खाकी पर भी मौत का मंजर मंडरा उठा है, जोकि सत्ता-शासन के लिए भी चिंता का विषय बना है। महाराष्ट्र की राजधानी (मायानगरी) मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से ‘इकत्तीस’ पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वायरस के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी भी कोरोना के शिकार हो रहे हैं। मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित फिर एक पुलिसकर्मी की मुंबई में मौत हो गई, जोकि 10 दिनों से अस्पताल में एडमिट थें। शुक्रवार सुबह-सुबह वह घातक वायरस से जंग हार गए। देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में बीते 7 दिनों के भीतर 9 पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस से मौत हुई। इसके साथ ही मुंबई में कोरोना से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या 31 हो गई। प्रदेश में घातक वायरस से मरने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या मुंबई में ही सबसे ज्यादा है। पूरे महाराष्ट्र प्रदेश की बात करें तो अब तक 46 पुलिसकर्मी कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। कोरोना के खिलाफ जंग में अगली पंक्ति के योद्धाओं में शामिल पुलिसकर्मी कोरोना के सबसे ज्यादा जोखिम वाले लोगों में शामिल हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में अब तक 2, 349 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं, कुल कोरोना मामलों की संख्या महाराष्ट्र में 1,24,331 हो गई है। अब तक राज्य में 5,893 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading