खुरमा में चलाया गया कोरोना जागरूकता अभियान

प्रयागराज:- माण्डा ब्लॉक के खुरमा ग्राम पंचायत में प्रधान सत्यप्रकाश पांडेय एवम नवयुवक दलों द्वारा सोमवार की दोपहर दर्जनों की जनंसख्या में लोगों ने कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया। वही उक्त अभियान में लोगों को बताया गया कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिग एवम मुह पर मास्क और कोई भी कार्य करने के बाद साबुन से हाथ धुलें। इसी प्रकार ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा गया कि बाहर के प्रान्तों से आ रहे व्यक्तियों की जानकारी निगरानी समिति को दें। यदि बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति इक्कीस दिनों के एकांतवास की जगह गांव में घूमता है तो इसकी सूचना नवयुवक टीम को दें। इस मौके पर ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश पांडेय भाजपा नेता मांडवी शरण द्विवेदी अरविंद कुमार मिश्र समाजसेवी धनंजय तिवारी मंजेश उपाध्याय विपुल मिश्रा शिवम पांडेय सन्दीप दीपक प्रियांशु तिवारी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राम इकबाल आदि दर्जनों की संख्या में जागरूकता अभियान में शामिल रहे।

(News by abhishek mishra)

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading