शंकर महादेवन और कैलाश खेर के साथ, इस बेटी का भी गूंज रहा स्वर, “हमें जीतना है..

कोरोना काल में देश के लोगों को उत्साहित करने के लिए गायिका निकिता राय ने “हमें जीतना है ” शीर्षक से एक नया गीत गाया है। इस मोटिवेशनल गीत में निकिता राय के साथ देश के 14 दिग्गज गायकों ने भी सुर मिलाया है। इसी कारणवश देश की यह बेटी लाखों लोगों तक सुर्खियों में है।

गौरतलब है कि “हमें जीतना है ” शीर्षक से बने इस गीत को संगीत से सजाया है आसिफ़ चाँदवानी ने जबकि प्रीति क्षीरसागर ने वीडियो का निर्देशन किया है। गीत के गायक गायिकाओं में निकिता राय के साथ शंकर महादेवन, कैलाश खेर, अन्नु मलिक, जावेद अली, देव नेगी, अदिति पॉल, ऋतु पाठक, आमिर शेख, अंसारी मोहसिन, रचित अग्रवाल, अभिषेक मुखर्जी, शाश्वत प्रतीक, श्रीकांत कृष्णमूर्ति और सुदक्षिणा दीक्षित शामिल हैं। गीत के वीडियो में फ़िल्म कलाकार शक्ति कपूर, मनोज जोशी, एहसान शंकर, अंजन श्रीवास्तव तथा चीता यजनेश शेट्टी का समावेश है। तेजस विंचुरकर ने इस गीत के लिए बांसुरी बजाई है जबकि इस गीत को लिखा है सलीम बेगाना ने। संगीत निर्देशक आसिफ चाँदवानी के मुताबिक कोरोना के संकटकाल में हमें बिना घबराए साहस और उत्साह को जागृत करके खुद से खुद को जीतने की जरूरत है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/05/25/issues-on-migrate-labour/

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading