उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में गैंगरेप (बलात्कार) की घटना पुलिस ने पंजीकृत किया है, जहाँ बगीचे में मँनचले युवाओं द्वारा अस्मत लूटने की शिकायत ‘टूनटून’ ने दर्ज करवाई है।
भदोही जनपद पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक 29 मई को टुनटुन हरिजन पुत्र श्यामधर हरिजन निवासी (जखांव) ने थाना गोपीगंज में आकर लिखित शिकायत किया गया है, उसकी पत्नी (….) जोकि 10 मई को आम के बगीचे में लकड़ी बीनने के लिए अपरान्ह करीब14.30 बजे गयी थी. बगीचे में पहले से ही मौजूद सोनू बिन्द पुत्र अभिलाख बिन्द, दीपक सिंह पुत्र पदयी सिंह, अच्छे लाल उर्फ चुम्मा पुत्र कमलेश कुमार तथा माधव यादव पुत्र मग्धा यादव निवासी इब्राहिमपुर ने मिलकर बारी-बारी उसकी पत्नी (…..) के साथ जबरदस्ती बलात्कार किये। जिसके कारण उसकी पत्नी बेहोश हो गई। बलात्कार के बाद वीडियो भी बना लिये तथा मौके से सभी भाग गए तथा जान से मारने की धमकी भी दिये।वादी की पत्नी मुलजिमानों के डर से घटना नही बताई। आज जब घटना की बात बताई तो प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर थाना गोपीगंज में अ0सँ0 133/20 धारा 376 डी ,506 ipc व 3 (2)(v) sc st एक्ट का अभियोग पंजिकृत किया गया है। तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।



