कोरोना संकट में प्रवासी मजदूरों को, उनके भदोही गृह-आवास, ऐसे पहुंचा रहे श्रीनिवास…

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में कोरोना संकट के दौरान श्रीनिवास के कार्यो की सराहना की जा रही है, जोकि दिल्ली से बस सहित अन्य माध्यम से प्रवासी मजदूरों को गृह जनपद आवास तक पहुंचा रहे हैं।

भदोही जिले में सक्रिय ‘राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा’ ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है श्रीनिवास पांडेय द्वारा दिल्ली में रहने वाले अपने जनपद (भदोही) के सभी प्रवासी मजदूरों को निःशुल्क बस सेवा द्वारा भदोही पहुचाने का कार्य किया जा रहा है, उसी कड़ी में कल एक बस द्वारा 40 प्रवासी मजदूरों को लेकर भदोही पहुची। उनके इस पहल से दिल्ली में रहने वाले प्रवासी मजदूरों में आस जगी है कि कोई भदोही का लाल हम सब के लिए राजधानी में कार्य कर रहा है। भदोही आने वाले सभी मजदूरों ने श्रीनिवास पांडेय का आभार व्यक्त किया है और उन्हें नित नई ऊंचाई छूने के लिए भगवान से प्रार्थना की। ज्ञात हो कि श्रीनावास पांडेय कटरा-कोनिया के गांव कुड़ी कला के निवासी है, जो दिल्ली में रहकर गरीब मजलुमो की लड़ाई लड़ते है। उनका सबसे बड़ा मिशन है जातिगत आरक्षण को खत्म करके आर्थिक आधार पर किया जाय, इसी लड़ाई को लगातार देश की राजधानी में रहकर वे लड़ रहे है। उनके इस नेककार्य पहल पर ‘राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा’ भदोही के जिलाध्यक्ष पंडित अम्बरीष तिवारी ने पूरी टीम स बधाई दी है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading