उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद से शराब के नशे में खूनी संघर्ष भिड़ंत का मामला सामने आया है, जहां दोनों पक्ष से 1 दर्जन से ज्यादा लोग जिंदगी व मौत के बीच चोटिल होकर जूझने पर मजबूर हो गये हैं। इस दौरान एक की मौत पुष्टि पुलिस द्वारा की गई है।
भदोही पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 20 मई को रात्रि समय 11 बजे थाना सुरियावां जनपद भदोही अन्तर्गत ग्राम बहुता चकडाही में शराब के नशे में दो पक्षों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के जहाँ दशरथ बिन्द पुत्र संतलाल उम्र 40 वर्ष, संतलाल पुत्र पंचू उम्र 65 वर्ष, भारत बिंद पुत्र संतलाल 40 वर्ष, आकाश बिंद पुत्र भारत बिन्द उम्र 17 वर्ष, परमेश पुत्र दशरथ बिंद उम्र 25 वर्ष, गीता देवी पत्नी दशरथ उम्र 45 वर्ष एवं 7-परमिला पुत्री दशरथ उम्र 25 वर्ष, वहीं दूसरे पक्ष से 06 लोग घायल हुए। जिनमें परमेश पुत्र दशरथ बिन्द को गम्भीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद CHC सुरियावां से जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर भेजा गया। जहां पर परमेश बिंद उपरोक्त की इलाज के दौरान आज 21मई की सुबह मृत्यु हो गई है। घटना के सम्बन्ध में संतलाल पुत्र पंचू निवासी उपरोक्त के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सुरियावां पर मुकदमा अपराध संख्या-81/20 धारा- 147/323/ 504/ 304/ 188/ 269/270 IPC बनाम चौरई पुत्र जगदीश बिंद आदि 7 नफर के विरुद्ध पंजीकृत कराया गया है। जिसमें नामित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मृतक परमेश पुत्र दशरथ बिंद उपरोक्त के पंचायतनामा को भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी जा रही है। सुरियावां थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के मुताबिक अभी तक मौत होने वाले पक्ष ने सिर्फ मुकदमा लिखवाया है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद है तथा शांतिव्यस्था कायम है।



