लाॅकडाऊन खत्म होने तक, दौड़ती रहेगीं ‘पार्सल स्पेशल’ ट्रेनें…

???????? ?????? - Parcel train
अब देशभर में रेलवे द्वारा लॉक डाउन पूरा खत्म होने तक यानी 3 मई तक पार्सल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। दरअसल रेलवे प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्रियों के परिवहन के लिए पार्सल स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। ये ट्रेनें देश के अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रही हैं। पश्चिम रेलवे भी ऐसी ही ट्रेनों का संचालन कर रहा है, जो विभिन्न शहरों को जोड़ रही हैं।

इन ट्रेनों में न केवल राज्य सरकारों द्वारा जरूरी सामग्री भेजी जा रही है, बल्कि ई-कॉमर्स कंपनियों और कई व्यापारियों द्वारा भी जरूरत की सामग्री दूसरे शहरों तक इन ट्रेनों के जरिए भिजवाई जा रही है। लॉक डाउन में फंसे ऐसे लोग जो अपने घर पहुंचना चाहते हैं, उन्हें ध्यान देने की जरूरत है कि ये यात्री ट्रेनें नहीं हैं, बल्कि पार्सल स्पेशल ट्रेन हैं, यानी मालगाड़ियां हैं और इनमें यात्रा नहीं की जा सकती। यात्री ट्रेनों का संचालन 3 मई को लॉक डाउन पूरा ट्रेन होने के बाद ही शुरू हो सकेगा। इन सभी ट्रेनों में बीच के स्टेशनों पर भी पार्सल की बुकिंग की जा सकती है। यानी बीच में ठहराव वाले सभी स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग और अनलोडिंग की जा सकती है। इससे दवाइयों, खाद्य सामग्री और अन्य जरूरत की सामग्री का परिवहन सुचारू हो रहा है। लॉक डाउन पूरा होने के बाद जब यात्री ट्रेनें संचालित होने लगेंगी, तब इन सभी पार्सल स्पेशल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया जाएगा।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर EMAIL – sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यम से भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading