सजी अर्थी से उठ मुर्दा बोला..हमें कहां ले जा रहे हो, जानिये कैसे रूह कांप उठी…

उत्तर प्रदेश के कानपुर में लॉकडाउन के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इसे करिश्मा ही कहेंगे कि जिस इंसान की अर्थी तैयार हो चुकी हो और श्मशान ले जाने के लिए लोग इकट्ठा हो गए हों, वह इंसान अचानक जी उठे। कुछ ऐसा ही हुआ जब अचानक से मुर्दा उठा और बोला कहां ले जा रहे हो मुझे।

गौरतलब है कि कानपुर के नयागंज में पानी के बताशे की मशहूर दुकान चलाने वाले शंकर बताशे वाले को दिवंगत समझ परिजनों ने उनके दाह संस्कार की तैयारियां कर ली थी लेकिन जब उनको अर्थी पर लेटाया जाने लगा, वह बोल उठे कि कहां ले जा रहे हो। जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। यह देख सभी हैरत में आ गए और आनन-फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां चार घंटे बाद उनका निधन हो गया। हरबंश मोहाल थाने के 64/80 गड़रिया मोहाल में रहने वाले 80 वर्षीय शंकर की रविवार तडके तबीयत खराब हुई और उनका शरीर मृत मिला।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क, sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading