भदोही का एक प्रधान, जो सबसे पहले आया सुर्खियों में, आखिरकार जगी चेतना..

भदोही जनपद में यूं तो अब चौतरफा ग्राम प्रधानों व समाजसेवियों की चेतना जगने लगी है लेकिन सबसे पहले यदि किसी ने मुहिम छेड़ा तो वह नाम मुन्ना पांडेय का रहा, जिनकी मुहिम को अन्य ग्राम के युवाओं ने सराहते हुये सोशल मीडिया पर आईना बनाया और अपने-अपने ग्राम प्रधान को जगाया।                                          गौरतलब है कि भदोही जनपद के भिडिउरा ग्राम प्रधान मुन्ना पांडेय ने अपने ग्राम सभा में विकास कार्य में जहां कोई कसर नही छोड़ा था, वहीं कोरोना की महामारी में गरीबों की मदद करने में सबसे पहले आगे आये। जब तक अन्य ग्राम के ग्राम प्रधान सोच रहे हैं कि ग्राम सभा में सेनीटाइज और राशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, तब तक  ग्राम प्रधान मुन्ना पाण्डेय उनसे अलग छाप छोड़ते हुये स्वयं की चेतना से सेनेटाईजर छिड़काव व गरीबों की बस्तियों में अन्नदान मुहिम आखिरी पड़ाव पर पहुंचा दिये। ग्राम सभा को उन्होंने सैनिटाइज का काम किया। उसके बाद गरीब बस्तियों में जाकर अनाज के साथ साबुन, मास्क अन्य सामग्री वितरण किये। उनके इसी मानवतावादी कार्य ने एक चेतना को जन्म दिया। ग्राम प्रधान मुन्ना पाण्डेय ने लोगो से यह भी अपील की है कि आप 14 अप्रैल तक घर से बाहर न निकले। जो भी सुविधा होगी उपलब्ध कराया जाएगा। ग्राम प्रधान मुन्ना पाण्डेय का कहना है कि कोई भी काम छोटा-बड़ा नहीं होता। इस महामारी में छोटा सा प्रयास भी बहुत बड़ा हितकर होगा भारत देश के लिए। अतः सब को आगे आना चाहिए और लोगों की मदद करनी चाहिए। इस दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी शेष मणि पाण्डेय, लेखपाल शिबू खान, आशुतोष पाण्डेय, छोटू पाण्डेय,गोलू दुबे,मनीष, आशीष आदि मौजूद रहे।

खबर या प्रतिक्रिया निशुल्क प्रकाशित करता है ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क, sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL तो भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading