Headlines

आपसी भाईचारे और सौहार्द का पर्व है होली : पी के सिंह

आईआईएसई ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में, होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को होली की उमंग में शिक्षण संस्थान रंगे नजर आए। स्कूल में अवकाश की घोषणा होने के बाद छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रबंधक होली के उल्लास से सराबोर दिखे। एक-दूसरे के चेहरे पर रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ओर मिष्ठान का आनंद लिया। इस अवसर पर फिल्म इंस्टिट्यूट ऑफ़ इमिट्स के डायरेक्टर पी के सिंह ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे व प्यार का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों में प्रेम और भाईचारे की भावना उत्पन्न करता है। इस दिन सभी को अपने मतभेदों को भूलाकर विभिन्न रंगों की भांति एक दूसरे से मिल जाना चाहिए। होली का पावन पर्व यह संदेश लाता है की मनुष्य अपने ईर्ष्या तथा परस्पर वैमनस्य को भुलाकर समानता व प्रेम का दृष्टिकोण अपनाएँ। मौज-मस्ती व मनोरंजन के इस पर्व में हँसी-खुशी सम्मिलित हों तथा दूसरों को भी सम्मिलित होने हेतु प्रेरित करें। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत है। हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम मूल भावना को बनाए रखें ताकि भावी पीढिय़ाँ गौरवान्वित हो सकें।

लखनऊ से अनंतदेव पांडेय – हमारे लेख आपको कैसे लगते हैं..सकारात्मक-नकारात्मक प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर अवश्य भेजिये📢

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading