Headlines

महा अश्वमेध यज्ञ की तैयारी – 3 करोड़ भक्तो की होगी उपस्थिति, मुख्यमंत्री भी होगें शामिल..

त्रेतायुग में राजा दशरथ द्वारा अपनी प्रजा की सुख और समृद्धि के लिये किया गया अश्वमेध यज्ञ का उल्लेख रामायण में मिलता है वहीं जब प्रभु श्रीराम में ने जब फिर से अयोध्या का राज-काज सम्हाला था तब उन्होंने अश्वमेध यज्ञ का अनुष्ठान किया था। कलयुग के भारतवर्ष में एक बार फिर से होने जा रहा है महा अश्वमेध यज्ञ। डार्विन प्लेटफॉर्म ग्रुप के कर्ताधर्ता और प्रभु श्रीराम के ज्येष्ठ पुत्र लव के वंशज अजय हरिनाथ सिंह द्वारा जल्द ही इस महाअश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

इस महाअश्वमेध यज्ञ को लेकर सारी योजनाओं को चिन्हित कर लिया गया है। जिसका आयोजन उत्तर प्रदेश पावन नगरी में किया जाएगा। इस महायज्ञ में कुल 3 करोड़ से भी अधिक भक्तो की उपस्थिति का अनुमान लगाया जा रहा है। और इतने बड़े यज्ञ के लिए सुरक्षा व्यवस्था को भी रेखांकित किया जा रहा है। जाहिर है इसकी सुरक्षा के लिए गृह मंत्रालय से भी संपर्क किया जा रहा है। स्वयम गृहमंत्री अमित शाह को भी इस यज्ञ के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विशेष अतिथियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संग के राज्यों के मुख्यमंत्रीयों, सांसदों, केरल के उद्योगपति चेमन्नूर संग कई उद्योगपतियों और फिल्मी हस्तियों को भी इस आयोजन के लिए विशेष आमंत्रण भेजा जा रहा है। खिलाड़ियों में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से लेकर फुटबॉल के जादूगर मैरिडोना संग कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति इस आयोजन में देखने मिलेगी।

फिलहाल इसके आयोजन और सुरक्षा को लेकर योजनायें बनाई गई है। भक्तो के लिए विशेष रेल और विमान की सेवाओं का भी प्रबंध किया जाएगा जिसके लिए संबधित मंत्रालयों में आवेदन किये जा रहे है। करोड़ो की लागत से हो रहे है इस आयोजन के लिए किसी सरकारी अनुदान की मांग नही को गई है, स्वयं अजय हरिनाथ सिंह इस योजना को सम्पन्न बनाने के लिए विशेष सहायता राशि का अनुदान देंगे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading