श्रीराम जन्मोत्सव समारोह – ‘राम नवमी’ की ‘शाम’, अकोढ़ा-रोही चौराहा पर, सजेगी ‘आस्थामयी’ महफिल…

भदोही जनपद में यूं तो राम नवमी के दिन आयोजनों की धूम होती है, कहीं रैली निकलती है तो कहीं झांकिया… लेकिन कहीं-कहीं इसमें भी राजनीतिक छलावा के तहत सर्व जाति-धर्म के लोगों को पुजापाठ का मौका देने के बजाय उन्हें राजनीतिक वोट बैंक की चपेट में लिया जाता है। ऐसी समस्याओं से गांव-समाज को उबारते हुये आस्थामयी आयोजन की परंपरा तहसील ज्ञानपुर के अकोढ़ा-रोही चौराहा पर विगत् वर्षों से संचालित है।

स्थानीय ब्राह्मण कुलवंशज नारायण दत्त त्रिपाठी ने उपरोक्त जानकारी देते हुये प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि अकोढ़ा-रोही चौराहा पर होने वाले धार्मिक-सांस्कृतिक व सामाजिक आयोजनों में सर्वसमाज के लोगों की उपस्थिति रहती है। वर्षो से अकोढ़ा में रामलीला मंच आयोजन जीवंत रखने वाला वेनवंशी समाज सदैव तन-मन-धन से खड़ा रहता है। सर्वजातिय मेल-मिलाप यहां राम नवमी के अवसर पर देखने को मिलेगा, जब मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव समारोह में सर्व जाति-धर्म के लोगों का सुर-ताल संगम होगा। पूर्व प्रधान सुरेन्द्र बेनवंशी, सुभाष बेनवंशी, प्रमोद प्रजापति, मुन्ना पाल, सोनु पाल, लक्ष्मण सोनी, मगन मौर्या, सिकंदर डीजे, मुनील पासी, बोडर बेनवंशी सहित सैकड़ो युवा आयोजन व्यवस्थापन कार्य में समर्पित रहेगें।
विप्र धेनु सुर संत हित, लीन्ह मनुज अवतार
निज इच्छा निर्मित तनु, माया गुन गो पार…
श्रीराम जन्मोत्सव समारोह के संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि ‘राम नवमी’ के दिन २ अप्रैल गुरूवार को सायं ५ से शुभारंभित आयोजन का समापन ९ बजे रात्रि में होगा। ‘शास्त्री इस्टेट अकोढ़ा-रोही चौराहा (काशी-प्रयाग मध्य) में भव्य एवम् दिव्य भक्तिमय ‘श्रीराम जन्मोत्सव समारोह’ में धर्म ध्वजारोहण, राम चरित मानस (बाल कांड) का आंशिक पाठ, लोक वाद्य का वादन, लोक गीत का गायन, आरती, क्षमा-प्रार्थना एवं समापन, प्रसाद वितरण का समावेश होगा। अंतत: निवेदन किया गया है कि समस्त कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करवाकर पुण्य के भागी बने एवम् धार्मिक भक्तिमय चेतक बनते हुये प्रोत्साहन करें। इस संदर्भ में नारायण दत्त त्रिपाठी (निर्मल) से ७२३६८५८०६१ पर संपर्क भी किया जा सकता है।

खबर या प्रतिक्रिया sashaktsamaaj@gmail.com पर EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित किया जायेगा….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading