बोले एसपी साहब..खुद की जांच से बचायें परिवार-गांव, भदोही पहुंचे लोगों की पुलिस कर रही शिनाख्त, स्वास्थ्य जांच जारी…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां ‘कोरोना’ जैसी महामारी से निपटने के लिये जनता कर्फ्यू के समय को बढ़ा दिया है, वहीं कई जिलों को ‘लाॅक डाऊन’ करने का आदेश दे दिया है। फिलहाल मुंबई-दिल्ली जैसे कई शहरों से अचानक हजारों लोग अपने-अपने गांव भी पहुंचे हैं, जिन्हें अपने घरों में रहने की हिदायत देते हुये स्वास्थ्य जांच करवाने हेतु कहा है। फिलहाल भदोही जनपद की बात करें तो यहां पिछले दिनों विभिन्न शहरों से ट्रेनों में खचाखच भरकर पहुंचे हजारों लोगों की जांच नहीं हो पाई है, जिसके कारण स्थानीय स्तर पर महामारी के संकट की आहट से विभिन्न गांव वाले भयभीत हैं।

सीओ स्तरीय शिनाख्त मुहिम- ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से ‘कोरोना’ की महामारी पर बातचीत करते हुये भदोही एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि विभिन्न शहरों से भदोही आये लोगों की शिनाख्त-जांच जारी है.. स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शिनाख्त मुहिम का नेतृत्व सीओ स्तरीय अधिकारी कर रहे हैं। स्थानीय थानों द्वारा गांव-गांव से डेटा एकत्रित किया का जा रहा है कि आखिर कौन-कौन विभिन्न शहरों से आया है।

खुद की जांच से परिवार बचायें – भदोही एसपी रामबदन सिंह ने औपचारिक बातचीत में स्पष्ट कहा कि विभिन्न शहरों से आये लोगों को खुद से सामने आकर जांच करवाना चाहिये, यदि लापरवाही कर रहे हैं तो खुद के साथ अपने परिवार एवम् गांव-समाज के लोगों की भी जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं। ऐसे लोगों को पुलिस दल की विशेष टीम द्वारा सुचिबद्ध करने का कार्य जारी है।

सीओ कालू सिंह ने कहा एलर्ट है पुलिस टीम, सुचना दीजिये…

सीओ की पुष्टि, एलर्ट है टीम…भदोही जनपद पुलिस के ज्ञानपुर सीओ कालू सिंह ने भी ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में तथ्यों की पुष्टि करते हुये बताया कि 22 तारीख की शाम भी विभिन्न शहरों से भदोही लोग पहुंचे हैं, जिनकी शिनाख्त करके स्वास्थ्य जांच करवाने हेतु स्पेशल टीम गठित है। स्थानीय थाना के आलावा 20 कांस्टेबल बीट स्तर पर ऐसे लोगों की शिनाख्त डियुटी पर लगाये गये हैं।

भदोही पुलिस की विशेष अपील…सीओ कालू सिंह ने कहा कि ग्रामवासियों के साथ डिजिटल वालंटियर्स व समाजसेवी संगठनों से निरंतर अपील की जा रही है कि ‘कोरोना’ जैसी महामारी से क्षेत्र को बचाने के लिये उनके नंबर पर या स्थानीय थाना या 112 पर गांव में विभिन्न शहरों से पहुंचे लोगों की सुचना प्रदान करें। फिलहाल भदोही जनपद में अभी तक संदिग्ध लोगों की निरंतर जांच के उपरांत कोई ‘कोरोना’ पाजिटीव नहीं पाया गया है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading