Wtapps ‘कोरोना’ – सावधान…’फेक’ विडियो ‘वायरल’ करने पर, यहां ‘बिल्डर’ व ‘नेता’ को पुलिस ने लिया ‘गिरफ्त’ में…

महाराष्ट्र के मुंबई-कल्याण से सटे उल्हासनगर के सोशल मीडिया वाट्सअप ग्रुप ‘इंडियन राजनीति’ व ‘आपला उल्हासनगर’ में पुलिस द्वारा पिटाई का फेक वीडियो भेजकर अफवाह फैलाने वाले एक बिल्डर व एक स्थानीय नेता को पुलिस ने गिरफ्त में लिया। चाक- चौबंद व्यवस्था पर अफवाह फैलाने के लिये उल्हासनगर पुलिस द्वारा आपत्त्ती व्यवस्थापन कायदा 2005 ,कलम 52 के तहत हिरासत में लेकर “कोविड-19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप को गंभीरता से लेते हुए दोनों से जमानत धनराशि लेते हुए नोटिस देकर छोड़ा गया।

उपरोक्त विषय मे उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कदम ने बताया कि कल सोशल नेटवर्किंग साइड ‘वाट्सअप’ पर भवन निर्माता राजू इदनानी (शेरा) ने अपने मोबाइल नंबर 92884604545 से “इंडीयन राजनीती” ग्रुप में तथा शिवसेना के पूर्व नगरसेवक विजय सावंत ने अपने मोबाइल नंबर 7066530012 से “आपले उल्हासनगर USA” इस GROUP पर पुलिस कर्मी पब्लिक को बेरहमी से पीट रहे है, जिसे स्थानीय मैदान का वीडियो बताकर पोस्ट किया था। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कदम ने स्पष्ट किया कि यह वीडियो पूरी तरह आधारहीन और बेबुनियाद था। इस अफवाह को फैलाने वाले वीडियो से आम शहर वासियों के दिलो में पुलिस के प्रति छवि खराब होगी। इसे गंभीरता से लेते हुए वीडियो फारवर्ड कर अफवाह फैलाने वाले दोनों लोगो पर मामला दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेन्द्र कदम ने शहर वासियों से अपील करते हुए चेतावनी दी है कि इस तरह का कृत्य करने वालो लोगों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading