Headlines

१४ लाख के जेवरात – मुंबई पुलिस ने तलाशकर, सिर्फ १ घंटे में लौटा दी खुशियों की सौगात…

दहिसर पुलिस ने रिक्शे में छूटे 14 लाख के जेवर से भरे बैग को महज 1 घंटे में बरामद कर लिया। बैग वापस मिलने पर महिला ने खुशी जाहिर की है। महिला शादी से अपने घर दहिसर पूर्व रिक्शे से जा रही थी। महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से रिक्शे का नंबर निकाला गया और रिक्शे मालिक को ट्रैक कर सारा सामान बरामद कर लिया गया। बैग में 355 ग्राम सोना था, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख है।

सहायक पुलिस आयुक्त सुहास पाटिल का कहना था कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद तुरंत सीसीटीवी की मदद से रिक्शे का नंबर निकालकर रिक्शे के मालिक से बात की, जिसके बाद रिक्शे वाले ने बैग लाकर दहिसर पुलिस को वापस किया। वहीं, पीड़ित महिला अमेय अनिल टिकेकर ने कहा कि हमें उम्मीद नहीं थी कि हमारे जेवर का बैग वापस मिल जाएगा। लेकिन, दहिसर पुलिस की वजह से हमें सारा सामान मिल गया। दहिसर पुलिस को धन्यवाद करती हूं।

रिक्शा ड्राइवर नंदलाल पाल ने कहा कि मुझे पता नहीं था कि मेरे रिक्शे में बैग छूटा है। 4 पैसेंजर को छोड़ने के बाद पुलिस से सूचना मिली कि मेरे रिक्शे में बैग है। इस पर मैंने दहिसर पुलिस को बैग लाकर वापस दिया, जिससे पुलिस ने हमें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading