‘जिस्म मंडी’ में लूटती नाबालिग की अस्मत, दिल्ली से हुई थी अगवा, पढ़िये सनसनीखेज भंडाफोड़..

जिस्म का बाजार इतना निर्मम है कि वह उम्र का फर्क भी नहीं समझता। उसे अपहरण ,असहमति और सहमति में भी अंतर समझ में नहीं आता। जिस्म के बाजार में सिर्फ जिस्म बिकता है चाहे वह जिस तरीके से उस बाजार की हद में आ जाए। बता दें कि दिल्ली से अपहृत नाबालिग लड़की को बेगूसराय के जिस्म के बाजार में लूटने से पहले बरामद कर लिया गया। अन्यथा उसके साथ क्या होता इसकी कल्पना से भी मन सिहर उठता है। नाबालिग की बरामदगी के साथ ही दिल्ली पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है, जिसमे यह साफ हो चुका है कि बेगूसराय के इलाकों में सजने वाली जिस्म की मंडियों में खुलेआम लड़कियों के खरीद फरोख्त का गोरखधंधा होता है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने बेगूसराय के बखरी में छापेमारी कर ना सिर्फ सेक्स रैकेट का खुलासा किया है बल्कि एक नाबालिग लड़की समेत तीन महिलाओं और एक दलाल को गिरफ्तार भी किया है ।साथ ही मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए हैं ।मामला बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के इस्माइल नगर की है। गिरफ्तार दलाल चकलाघर संचालक का नाम मन्टुन खलीफा बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस की टीम ने बताया कि दिल्ली से एक नाबालिग लड़की के अपहरण होने का मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिसिया जांच शुरू की गई तो उसके लिंक बेगूसराय से मिले। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बेगूसराय पहुंचकर छापेमारी की। दिल्ली पुलिस की माने तो बेगूसराय के बखरी में कई जगह पर बड़े पैमाने पर देह व्यापार और लड़कियों की खरीद बिक्री की जाती है ।जिसमें अधिकांशत बाहर से लाई गई लड़कियां होती हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी बखरी में लगातार सजने वाला यह जिस्म के बाजार का गोरखधंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली से अपहृत नाबालिग लड़की खुशकिस्मत रही कि उसकी अस्मत लूटने से पहले दिल्ली पुलिस ने उसे बरामद कर लिया और एक बड़े सेक्स रैकेट का भी खुलासा हो गया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading