चौतरफा बार्डर – शातिर से शातिर अपराधी भी नहीं तोड़ पाते, इस जिले का पुलिसिया चक्रव्यूह.!

उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में पुलिसिया चक्रव्यूह भेदनें का प्रयास करने वाले वांछित व हिस्ट्रीशिटर अपराधी इनदिनों सीधे सलाखों में पहुंच जाते हैं। तत्कालीन सुख सुविधाओं के लिए जो अपराध करने से बाज नही आते, उनकी एकत्रित शाॅन एॅ शौकत को बरामद करके यहां पुलिस सफलताओं के दौर में है। इससे जहां क्षेत्रिय जनमानस में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ रहा है, वहीं अपेक्षाओं का भी बाजार गर्म है। एक बार फिर भदोही जिले की क्राइम ब्रांच ने स्थानीय थानों के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये बड़ी कामयाबी हांसिल की है। भदोही जनपद के पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने आदर्श कोतवाली गोपीगंज थाना परिसर में अपराध खुलासा किया, जहां अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार कर चोरों के कब्जे से ५ मोटरसाइकिल, तमंचा व चाकू बरामद किया गया है। ८ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।

गौरतलब है कि भदोही पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह के अनुभव मार्गदर्शन में जहां पुलिसकर्मियों में अपनापन भाव उत्पन्न हो रहा है, वहीं विभिन्न मामलों की गुत्थियां भी सुलझ रही हैं। इन दिनों थोड़ी जैसे ही राजनीतिक मामलों की चिल्लहट थोड़ी सी शांत हुई, वहीं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी व वाहनों की बरामदगी सहित एक बड़े रैकेट का खुलासा हो गया। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह के नेतृत्व में गठित टीम में थाना गोपीगंज और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा धरातलीय सूचना के आधार पर 5 फरवरी 2020 को दो सक्रिय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया, जहां अभियुक्तों से चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ। खुलासे के मुताबिक उक्त शातिर वाहन चोरों का एक गैंग है जो वाराणसी जौनपुर प्रयागराज मिर्जापुर में अपने साथियों के साथ मिलकर बस स्टैंड, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, व बड़े बड़े संस्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहन चोरी कर लेते हैं और चोरी की वाहनों को आसपास के जिलों में सस्ते दामों में बेच देते हैं। तथा पैसों को अपने सुख सुविधा में खर्च करते हैं।

पुलिस ने रेहान पुत्र शौकत तथा अंकित शर्मा पुत्र लक्ष्मी शर्मा निवासी कुलमनपुर, गोपीगंज, भदोही को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य 8 वांछित सदस्य हैं। जिनमें सात भदोही जिले के और एक प्रयागराज जिले का है। जो फरार चल रहे है। गिरफ्तार रेहान उर्फ मुन्ना के खिलाफ कुल 25 मामले पंजीकृत है, जिसमें वाराणसी जौनपुर प्रयागराज भदोही के अलावा वह बिहार के चैनपुर में भी वांछित है। जबकि अंकित शर्मा के खिलाफ भदोही जिले के तीन मुकदमा दर्ज है। गैंग के अन्य सदस्यों के अपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य जनपदों से की जा रही है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में गोपीगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद राय, उपनिरीक्षक मोहम्मद सगीर, हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर, कांस्टेबल विष्णु तथा क्राइम ब्रांच के अजय सिंह (प्रभारी स्वाट टीम), हेड कांस्टेबल, सचिन झा, नरेंद्र नीरज यादव, सुनील कनौजिया तथा कांस्टेबल चालक सुभाष सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading