गौरान्वित भदोही – ‘शिवराज’ बने ‘जज’, ‘माँ’ की ‘आखों’ से टपका ‘आंसू’, बेटे ने जब दी खबर…

भदोही जनपद इनदिनों भले ही विभिन्न कलयुगीन खबरों से सिसक रहा हो लेकिन औराई क्षेत्र के कैयरमऊ दीनानाथपुर निवासी भोलानाथ मिश्र के दुसरे पुत्र शिवराज ने गौरवगाथा की मिसाल रख दी है। झारखंड पीसीएस (जे) में 28वीं रैंक पर सिविल जज के पद पर चयन होने से परिजनों समेत जिले में खुशी का माहौल है

गौरतलब मालूम है कि शिवराज मिश्र के पिता भोलानाथ मिश्र अपना छोटा व्यवसाय करते है। शिवराज का बड़ा भाई मुम्बई में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है और शिवराज के छोटे भाई प्रेमराज मिश्र थलसेना में तैनात है। शिवराज को कोई बहन नही है। शिवराज के चाचा प्रदीप मिश्र ने बताया कि वह हमेशा से ही पढ़ाई लिखाई में लगे रहते और सरकारी नौकरी करने का पक्का इरादा बनाये थे। कहा कि जब शादी की बात होती तो कहते कि ‘जब तक अपने पैर खड़ा नही हो जाऊंगा, शादी नही करूंगा’। विदित हो कि शिवराज की इण्टर तक की शिक्षा भदोही में ही हुई। इलाहाबाद से बीएससी और बीएचयू से कानून की डिग्री ली। फिर झारखंड में आयोजित पीसीएस (जे) की परीक्षा 28 वीं रैंक के साथ उत्तीर्ण की।

शिवराज मिश्र के पिता व माता…शिवराज की माता उर्मिला देवी ने बताया कि सफल होने के बाद शिवराज ने फोन करके मुझे जानकारी दी, यह खबर सुनकर मै बहुत ही खुश हुई और सभी को इसके बारे में बताया। कहा कि ‘खुशी के मारे आंखो से आंसू टपक पड़े कि मेरा बेटा जज हो गया है। उर्मिला देवी ने कहा कि सभी पढ़ाई करने वाले बच्चे मेहनत के साथ पढ़ – लिखकर सफल हों और माता-पिता व जिले का नाम रोशन करें।’ शिवराज के गांव के लोगो ने भी शिवराज की प्रशंसा करते हुए कहा कि लगता था कि वह गांव का नाम रोशन करेगा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading