Headlines

चेहरे का उड़ा रंग, इस्तिफा देकर बिन भाषणबाजी, पूर्व भाजपा विधायक का राजनीति से सन्यास…

महाराष्ट्र में थाना जिला अंतर्गत मीरा-भायंदर में सर्वाधिक लोकप्रिय भाजपा के पूर्व विधायक नरेन्द्र मेहता के चेहरे का रंग बलात्कार का मामला दर्ज होते ही उड़ गया, जहां उन्होंने अब भाजपा से इस्तीफा देते हुए राजनीति से संन्यास लेने की बात कही है।

गौरतलब है कि ठाणे की एक महिला नगरसेविका ने मीरा-भायंदर के पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता समेत दो लोगों के खिलाफ कथित तौर पर रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने दर्ज एआईआर में बताया कि उसके साथ दुर्व्यवहार 1999 से चल रहा था और उसके परिवार को मेहता से खतरा है। मेहता और तारकर पर भारतीय दंड संहिता और अनुसूचित जाति और जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नरेंद्र मेहता का अश्लील वीडियो कुछ दिनों से वायरल हो रहा है। इसे एक स्टिंग ऑपरेशन बताया जा रहा है। पीड़िता ने एक और वीडियो जारी कर मेहता से परिवार को जान-माल का खतरा बताया है। दूसरी तरफ वीडियो वायरल होने पर मेहता ने एक वीडियो जारी कर कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि पार्टी की छवि खराब हो और हमारे नेताओं को शर्मिंदा होना पड़े। इसलिए पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूँ।

क्या है वायरल वीडियो में – वायरल वीडियो में पूर्व विधायक मेहता एक होटल के कमरे में निर्वस्त्र महिला के साथ दिख रहे हैं। महिला ने दावा किया है कि उसने ही यह स्टिंग कराया था ताकि मेहता के अनैतिक कार्यों से पर्दा उठ सके। एक साल पहले एसपी से इसकी शिकायत की थी और वीडियो क्लिप पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी थी। उन्हीं में से किसी ने इसे वायरल किया होगा।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading